7 से 11 नवम्बर तक अंबाला में आयोजित होगी अग्निवीर (महिला) सेना भर्ती

by

महिला सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर तक
ऊना: 10 अगस्त: अग्निपथ योजना के तहत महिला सेना भर्ती 7 से 11 नवम्बर तक अंबाला कैंट (हरियाणा) में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने बताया कि इस सेना भर्ती में हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों सहित केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की महिला अभ्यार्थी भाग ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती में भाग लेने वाली इच्छुक महिला अभ्यार्थी भारतीय थल सेना की वेबसाईट पर 7 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत महिला सामान्य डयूटी पद के लिए आयु सीमा 17.5 से 23 वर्ष तथा कम से कम 162 सेंटीमीटर लंबाई रखी गई है। उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर के उपरांत अभ्यार्थी की पंजीकृत ईमेल आईडी पर भर्ती प्रक्रिया हेतू एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की एकजुटता : बाढ़ में मानवता की मिसाल और राहत के प्रयास

चंडीगढ़ :  अगस्त 2025 में पंजाब में आई भयंकर बाढ़ ने न केवल मानव जीवन को प्रभावित किया, बल्कि पशुओं पर भी इसका गहरा असर पड़ा। इस आपदा ने 1,400 से अधिक गांवों को...
article-image
पंजाब

प्रोफेसर डॉ. अमरीक सिंह को पर्थ ऑस्ट्रेलिया विश्व कबड्डी कप के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : तीसरा विश्व कबड्डी कप 26/04/2025 को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में ग्लेडिएटर क्लब द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छह देशों की शीर्ष स्तरीय लड़कों की टीमें भाग ले रही हैं। लायलपुर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

ट्वीट कर मजीठिया ने पूछा असली डीजीपी कौन : अनमोल गगन मान की पुलिस की वर्दी में पिस्टल पकड़े एक फोटो कर ट्वीट

चंडीगढ़। पंजाब शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने मान सरकार व डीजीपी पंजाब गौरव यादव पर गन कल्चर की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आम आदमी...
पंजाब

नगर काउंसिल चुनाव दसूहा…. 15 वार्डों में से 13 वार्डों में आम आदमी पार्टी और 2 वार्डों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रहे विजेता

दसूहा, 29 मई : स्थानीय नगर काउंसिल के 15 वार्डों के लिए 26 मई को पड़े वोटों की आज हुई गिनती के दौरान 13 वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों और 2 वार्डों...
Translate »
error: Content is protected !!