7.31 ग्राम नशा भी पकड़ा : गगल पुलिस ने रात को चंबा के दो आरोपी किए गिरफ्तार

by
एएम नाथ। गगल : गगल पुलिस ने सोमवार शाम को चंबा के दो युवकों को 7.31 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस थाना गगल के सह प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि यह दोनों युवक सराह मार्ग पर सनौरा के पास खड़े थे एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की मुख्य आरक्षी दीपक और टीम ने इन युवकों की तलाशी लेने की कोशिश की तो इन दोनों युवकों ने एक पुडिय़ा झाडिय़ों में फेंक दी।
जिसमें चिट्टा पाया गया। उन्होंने दोनों युवकों को गगल पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि पुडिय़ा में 7.31 ग्राम चिट्टा मिला है। युवकों की पहचान जिला चंबा के गांव रजेरा निवासी सुदेश कुमार और गांव संचूई निवासी अमर कुमार (28) के रूप में हुई है। इनमें एक युवक सरकारी कर्मचारी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों को अदालत में पेश किया। माननीय अदालत ने इन दोनों युवकों को तीन दिन पुलिस रिमांड पर भेजा है।
मेला ग्राउंड बीड के पास युवक चरस के साथ धरा
बैजनाथ। पुलिस थाना बीड के अंतर्गत मेला ग्राउंड बीड के पास पुलिस ने गस्त के दौरान मुकेश कुमार (35) पुत्र तुलसीराम, गांव कोटली, डाक्टर गुनेहड, तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा से 336 ग्राम चरस बरामद की है। उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के आसपास ने हो कोई अनधिकृत निर्माण – उपायुक्त*

उपायुक्त ने की हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता* शिमला 17 अक्टूबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के सम्मेलन कक्ष में हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घायलों को उठाया, एम्बुलेंस मंगवाई और AIMS बिलासपुर भेजा : महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने पेश की इंसानियत की मिसाल

एएम नाथ। बिलासपुर :  सनौर बिलासपुर के पास बाइक दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल होने की घटना के दौरान वहां से गुजर रही महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने दोनों घायलों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस और आयकर विभाग ने 7 करोड़ 85 लाख 51 हजार 662 रुपये की अवैध शराब, नकदी और आभूषण किए जब्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग भी लगातार एक्शन में नजर आ रहा है।राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया है कि राज्य आबकारी विभाग और पुलिस विभाग लगातार अवैध गतिविधियों पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लागू होगी ढाबा नीति … निगम प्रबंधन तय करेगा खाने के रेट

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब ढाबा नीति लागू होगी। इस नीति के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें ब्रेकफॉस्ट, लंच और डिनर के समय कहां-कहां रुकेंगी, इसके लिए ढाबों का चयन होगा।...
Translate »
error: Content is protected !!