7 घंटों तक चली मीटिंग : पंजाब में नही खत्म हुई रोडवेज बसों की हड़ताल!!

by

चंडीगढ़: पंजाब में रोडवेज और PRTC कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर चल रहा सस्पेंस अब और बढ़ गया है। ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा हड़ताल खत्म होने का दावा किए जाने के बावजूद, PRTC के कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों ने साफ कर दिया है कि उनकी मांगें पूरी किए बिना यह आंदोलन वापस नहीं होगा।

परिणामस्वरूप, आज भी राज्यभर में सरकारी बसें सड़कों से नदारद रहेंगी और आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

7 घंटे चली बातचीत, फिर भी नहीं बनी सहमति : पिछले दिन ट्रांसपोर्ट मंत्री और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच करीब 7 घंटे मैराथन बैठक चली। बैठक के बाद मंत्री की ओर से हड़ताल समाप्त होने का ऐलान कर दिया गया था। लेकिन देर रात यूनियन नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक गिरफ्तार कर्मचारियों की रिहाई नहीं होती और निलंबन व बर्खास्तगी के आदेश वापस नहीं लिए जाते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

यूनियन के अनुसार, हड़ताल कोई मजबूरी नहीं बल्कि अधिकारों की लड़ाई है। उनका कहना है कि हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को तुरंत छोड़ा जाए। निलंबित कर्मियों को बहाल किया जाए। बर्खास्तगी संबंधी आदेश रद्द किए जाएं। इन शर्तों पर सरकार की सकारात्मक प्रतिक्रिया आने तक कर्मचारी अपने आंदोलन को समाप्त नहीं करेंगे।

यात्रियों की बढ़ी परेशानी :  सरकारी बस सेवा बंद होने से रोजमर्रा के यात्रियों, खासकर छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। निजी बस ऑपरेटरों ने किराए बढ़ा दिए हैं, जिससे आम जनता की जेब पर भी असर पड़ रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां-2024 के तहत अंडर-14 फुटबॉल मुकाबले आयोजित : डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने करवाई मुकाबलों की शुरुआत

माहिलपुर/ होशियारपुर, 15 सितंबर : पंजाब सरकार द्वारा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित “खेडां वतन पंजाब दियां-2024” के अंतर्गत जिला स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल मैचों का आयोजन...
article-image
पंजाब

Role of Panchayats is important

Deputy Speaker addressed Panchayats of Garhshankar during drug awareness camp Hoshiarpur/Garhshankar/Daljeet Ajnoha /Jan.3 : Deputy Speaker Punjab Jai Krishan Singh Rouri while addressing the drug awareness camp organized at Gurdwara Sahib in village Mehtabpur...
पंजाब

विदेश यात्रा संबंधी शिकायतों के लिए जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो बना नोडल प्वाइंट: गुरमेल सिंह

होशियारपुर, 24 दिसंबर: विदेश यात्रा, विदेश में पढ़ाई व रोजगार संबंधी हो रही धोखाधड़ी संबंधी शिकायत दर्ज करवाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से पंजाब प्रीवैंशन आफ ह्वयूमन स्मगलिंग एक्ट-2012, पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल...
article-image
पंजाब

पंजाब में फेसलेस RTO सेवाओं की शुरुआत, घर बैठे करें सभी कार्य

लुधियाना : पंजाब सरकार ने राज्य के निवासियों को एक महत्वपूर्ण राहत प्रदान करते हुए फेसलेस RTO सेवाओं की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था के तहत, नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, ट्रांसफर,...
Translate »
error: Content is protected !!