7 पंचायतों में 7 पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी

by
हमीरपुर 30 जनवरी। जिला की 7 ग्राम पंचायतों में रिक्त हुए पंचायत सदस्यों के कुल 7 पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) हेमराज बैरवा ने बताया कि ग्राम पंचायत चमनेड के वार्ड नंबर 3, ग्राम पंचायत बजरोल के वार्ड नंबर 4, ग्राम पंचायत बिझड़ी के वार्ड नंबर 5, ग्राम पंचायत ज्योली देवी के वार्ड नंबर 1, ग्राम पंचायत गाहली के वार्ड नंबर 4, लुद्दर महादेव के वार्ड नंबर 4 और ग्राम पंचायत मुंडखर के वार्ड नंबर 5 में पंचायत सदस्य के खाली पदों के लिए उपचुनाव करवाए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इन पदों के लिए 8, 9 और 12 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। निर्धारित अवधि में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 13 फरवरी को होगी और 15 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। अगर आवश्यक हुआ तो 25 फरवरी को सुबह 8 से सायं 4 बजे तक मतदान होगा।
उपायुक्त ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन सातों पंचायतों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर गोली कांड से साफ है प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह : जयराम ठाकुर

सीआईडी से समोसे और विपक्षी नेताओं के कार्यालयों पर नजर रखवा रहे सीएम सिराज विधान सभा के जंजैहली और थुनाग मंडल के परिचय सम्मेलन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। मण्डी :  मंडी से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़ पैराग्लाइडिंग सेंटर-एवं-होटल परिसर का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया

एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला में बीड़ पैराग्लाइडिंग सेंटर-एवं-होटल परिसर का उद्घाटन किया। इस परिसर का निर्माण हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन विभाग की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समारोह में विधायक नीरज नैय्यर मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

एएम नाथ। चम्बा, 15 मार्च : सदर चम्बा के विधायक नीरज नैय्यर आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विधायक ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिश्वत लेना व देना दोनों कानूनी अपराध – डीसी

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित ऊना, 29 अक्तूबर: विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आज बचत भवन ऊना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!