7 भारत लौटे – कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व नौसैनिक रिहा : एयरपोर्ट पर लगाए भारत माता की जय के नारे, पीएम मोदी और कतर के अमीर का किया धन्यवाद

by

नई दिल्ली  : कतर ने भारत के 8 पूर्व सैनिकों को रिहा कर दिया है. उन्हें इजराइल के लिए जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद भारत सरकार के अनुरोध पर उनकी सजा को पहले उम्रकैद में बदला गया और अब रिहा भी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इसमें से 7 नौसैनिक तो भारत भी लौट आए हैं।  विदेश मंत्रालय ने एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में लिखा कि भारत सरकार कतर में मौत की सजा पाए 8 भारतीय पूर्व नौसैनिकों की रिहाई का स्वागत करता है। उनमें से 7 भारत लौट आए हैं। हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी के लिए कतर के अमीर की सराहना करते हैं।  भारत लौटने वाले एक नौसैनिक ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बिना उनकी रिहाई संभव नहीं थी। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद भारत माता की जय के नारे लगाए। सभी अधिकारियों ने पीएम मोदी और कतर के अमीर को धन्यवाद दिया।

यह सैनिक  रिहा हुए :     पूर्व भारतीय नौसैनिकों कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कैप्टन बीरेंद्र कुमार शर्मा, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर सुगुनाकर पगला, कमांडर अमित नागपाल, नाविक रागेश, कैप्टन सौरभ वशिष्ट का नाम शामिल हैं. ये सभी नौसैनिक कतर के सैनिकों को ट्रेनिंग देते थे।

2022 में सुनाई गई थी मौत की सजा:  बता दें कि सभी 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक अलदहरा ग्लोबल टेक्नोलाॅजीज और कंसेल्टेंसी सर्विसेज के साथ काम रकने वाले पूर्व भारतीय नौसैनिकों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भारत सरकार ने इस मामले में कानूनी मदद ली. जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर 2022 को कतर की एक अदालत ने 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई थी।

भारत ने बनाया दबाव :   हालांकि जब यह सजा हुई तो कतर और भारत में किसी ने इन आरोपों को सार्वजनिक नहीं किया। हालांकि जब मौत की खबर ने वैश्विक सुर्खिया बटोरीं तो भारत हरकत में आया। इससे पहले पूर्व नौसैनिक अधिकारियों ने अक्टूबर 2022 में दोहा में भारतीय राजदूत से मुलाकात की थी इसके बाद वे अपने रिश्तेदारों से बात कर पाए थे। मार्च 2023 में दायर की गई याचिकाओं में से आखिरी याचिका खारिज कर दी गई थी।

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 दिसंबर 2023 को दुबई में कोप 28 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर शेख बिन हमाद थानी के बीच बैठक के बाद पूर्व नौसैनिकों की सजा को कम किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर तहसील व माहिलपुर सब तहसील में पटवारियों के पद भरने की मांग

गढ़शंकर  :  पंजाब में पटवारियों के हजारों पद रिक्त हैं, जिस कारण आम पब्लिक को बहुत से छोटे-छोटे काम करवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी पंजाब...
पंजाब

दलित चेतना मंच” की ओर से “दलित महा पंचायत” 6 दिसंबर को- डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस को समर्पित कार्यक्रम

दलित समाज को आ रही चुनौतियों पर होंगी चर्चा जालन्धर /होशियारपुर, दलजीत अजनोहा  :   भारतीय संविधान के शिल्पकार, आधुनिक भारत के निर्माता और भारत रतन बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रबंधों को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

समारोह की गरिमा के अनुरूप विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाए अधिकारी भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित चंबा, 7 अगस्त :  उपायुक्त अपूर्व देवगन...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर में गैंगस्टर अमृतपाल मारा गया : पुलिस ने एक दिन पहले किया था अरेस्‍ट, पुलिस का दाबा हथियार और हीरोइन बदामद करने के लिए साथ लेकर पहुंची तो गैंगस्टर लोकेशन पर पहुंचते ही शुरू कर दी थी फायरिंग

अमृतसर :  अमृतसर के पास जंडियाला गुरु में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 22 वर्षीय गैंगस्‍टर अमृतपाल को मार गिराया है। यह एनकाउंटर तब हुआ जब पुलिस हिरासत गैंगस्‍टर अमृतपाल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!