7 मई को कुल्लू के शरची में आयोजित होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने दी जानकारी

by
एएम नाथ। कुल्लू : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां बताया कि 7 मई, 2025 को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू  जिला की तीर्थन घाटी के शरची  में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य कैबिनेट मंत्रियों के कार्यक्रम का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समाधान करना वर्तमान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर बहुआयामी प्रयास कर रही है। राजस्व मंत्री ने कहा कि जन शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए ही प्रदेश सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित होता है और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित होता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

xổ số miền bắ

xổ số miền bắc 30 xổ số miền bắc 30 là một từ khóa đang thu hút sự chú ý lớn trong cộng đồng đặt đặt gửi cược phòng ngừa online. Bài viết này...
Uncategorized

Khám Phá Thế Giớ

bán nhà giá rẻ ở hà nội bán nhà giá rẻ ở hà nội chủ yếu là bắt đầu khởi động bán chạy trong lĩnh vực kinh doanh cá không nghỉ}{đặt cược không nghỉ}{đặt...
Translate »
error: Content is protected !!