7 वीजा कंसल्टेंट कंपनियों के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज : फर्जी दस्तावेजों के मामले में अमेरिकी एम्बेस्सी ने दर्ज की शिकायत

by

लुधियाना: लुधियाना पुलिस ने अमेरिकी दूतावास से शिकायत मिलने के बाद 7 वीजा कंसल्टेंट कंपनियों के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमेरिकी दूतावास ने पुलिस को शिकायत की थी कि ये कंसल्टेंट कंपनियां फर्जी कार्य अनुभव और शिक्षा प्रमाण पत्र लगाकर अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करती थीं, जिसका उद्देश्य अमेरिकी सरकार को गुमराह करना था। इसके बाद अलग-अलग शहरों के रहने वाले सात अलग-अलग वीजा कंसल्टेंट कंपनियों के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

अमेरिकी दूतावास को संदेह था कि एजेंटों ने अमेरिकी वीजा प्राप्त करने के लिए भारत में अमेरिकी दूतावासों और अमेरिकी सरकार को धोखा देने के लिए ऑनलाइन अमेरिकी वीजा आवेदनों पर फर्जी जानकारी प्रस्तुत की। अमेरिकी दूतावास, नई दिल्ली के क्षेत्रीय सुरक्षा कार्यालय के ओवरसीज क्रिमिनल इन्वेस्टिगेटर एरिक सी. मोलिटर्स की शिकायत पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।  दूतावास ने आवश्यक कार्रवाई के लिए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को शिकायत भेजी थी। दूतावास के अधिकारी ने शिकायत में कहा कि रेड लीफ इमिग्रेशन, ओवरसीज पार्टनर्स एजुकेशन कंसल्टेंट्स और अन्य संस्थाओं द्वारा संदिग्ध धोखाधड़ी की गतिविधियां की गई हैं। कम से कम सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

जीरकपुर के अमनदीप सिंह और पूनम रानी, ​​लुधियाना के अंकुर केहर, मोहाली के अक्षय शर्मा और कमलजीत कंसल, लुधियाना के रोहित भल्ला और बरनाला की कीर्ति सूद, अमनदीप और पूनम चंडीगढ़ के सेक्टर 22सी स्थित रेड लीफ इमिग्रेशन में पार्टनर हैं, जबकि अंकुर भारत लुधियाना के नगर चौक में ओवरसीज पार्टनर एजुकेशन कंसल्टेंट चलाते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इब्राहिमपुर के निवासियों की नई पहल बूथ के स्थान पर साझी छबील लगाई

गढ़शंकर, 1 जून :  लोकसभा चुनाव के मौके पर गढ़शंकर के गांव इब्राहिमपुर के निवासियों ने एक नई पहल की और अपने गांव में अलग-अलग पार्टियों के बूथ लगाने की बजाय आपसी भाईचारे का...
article-image
पंजाब

कंडी नहर का पानी कंडी क्षेत्र के खेतों तक पहुंचना चाहिए न कि फैक्ट्रियों तक: मट्टू

गढ़शंकर, 6 अगस्त: कंडी संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कंडी संघर्ष समिति के संयोजक कामरेड दर्शन सिंह मट्टू द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक गढ़शंकर को स्थानीय विश्राम गृह में ज्ञापन सौंपा...
article-image
पंजाब

युवक युवती के घर पहुंचा, युवती की माँ से बेटी का रिश्ता मांगा, माँ ने मना किया तो युवक ने युवती की माँ के गोली मार की हत्या

अमृतसर : गांव सठयाला में एक युवक ने 55 वर्षीय महिला की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही...
article-image
पंजाब

डीएसपी गढ़शंकर ने ट्रक ड्राइवरों को नशों की बुराइयों प्रति किया जागरूक

गढ़शंकर, 5 सितम्बर : डीजीपी पंजाब गौरव यादव एवं सरताज सिंह चाहल एसएसपी होशियारपुर के निर्देशानुसार दलजीत सिंह खख डीएसपी गढ़शंकर द्वारा गढ़शंकर की ट्रक युनियन में बैठक कर ट्रक ड्राइवरों को नशों की...
Translate »
error: Content is protected !!