7 से 10 नवम्बर होगा धर्मशाला फिल्म फेस्टिवल, पर्यटन को मिलेगा बल: एडीसी

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 26 अक्तूबर। जिला मुख्यालय धर्मशाला पिछले कुछ वर्षों से एक प्रमुख आयोजन स्थल के रूप में अपना स्थान न केवल देश बल्कि विश्व पटल में बना रहा है। पूर्व में हुए कईं महत्वपूर्ण आयोजनों के बाद अब 7 नवम्बर से 10 नवम्बर, 2024 तक धर्मशाला में फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने आज शनिवार को इवेंट के आयोजकों के साथ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। डीसी ऑफिस में आयोजित पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि फिल्म फेस्टिवल के आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा आयोजकों को हर संभव सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा।
एडीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन इस दिशा में कारगर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल, कांगड़ा वैली कार्निवल, जी20 देशों की बैठकें, बड़े क्रिकेट मैच सहित कईं महत्वपूर्ण इवेंट्स का आयोजन धर्मशाला में हाल ही के वर्षों में हुआ है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के आयोजन से जिले में पर्यटन को मजबूती मिलेगी।
इस वर्ष 13वां एडिशन अप्पर धर्मशाला के नड्डी स्थित डल झील के समीप ‘तिब्बतन चिल्ड्रंेस विलेज’ में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों के अनुसार फिल्म फेस्टिवल में बहुत से जाने-माने फिल्मकार धर्मशाला आएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके अनुभव का लाभ लेकर स्थानीय संस्कृति को फिल्म मेकिंग के माध्यम से आगे बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आयोजकों के अनुसार धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 80 से अधिक फिल्मों को दिखाया जाएगा। इस दौरान सहायक आयुक्त सुभाष गौतम सहित आयोजन की प्रबंधक ऋतु सरीन उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मलोट रोड पावर हाऊस के बाहर ओवरब्रिज के निकट चलाया, दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर रोड की सफाई

अबोहर I स्वच्छता सर्वेक्षण में अबोहर का नाम सबसे गंदे शहरों में आने के बाद अबोहर विकास प्रभारी व सफाई दूत संदीप जाखड़ ने अबोहर के माथे पर लगे इस कलंक को मिटाने का...
article-image
पंजाब

कर्मचारी व जनतक संगठनो ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

गढ़शंकर : पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस फेडरेशन और जनसंगठनों दुआरा स्थानीय गांधी पार्क में विशाल रैली के बाद शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस का पुतला बंगा चौक पर फूंका गया और शिक्षा मंत्री के...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान के ओएसडी ने सुखपाल खैहरा को भेजा मानहानि नोटिस

चंडीगढ़- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी, राजबीर सिंह ने कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा को मानहानि का एक कानूनी नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में खैहरा से 72 घंटे के भीतर लिखित माफी...
article-image
पंजाब

22 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर :  कोट मीत सिंह इलाके में पांच दिन पहले 22 वर्षीय अजयपाल सिंह उर्फ अजय की तेजधार हथियारों से हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों...
Translate »
error: Content is protected !!