70 ग्राम नशीले पदार्थ व 20 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार 

by
गढ़शंकर, 10 फरवरी: एसएसपी सुरिंद्र लांबा द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम तहत डीएसपी सतीश कुमार की अगुआई में एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली की देखरेख में इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह थाना गढ़शंकर की टीम ने दो लोगों को 70 ग्राम नशीले पदार्थ व 20 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की टीम ने गश्त दौरान गांव देनोवाल खुर्द के पास काले रंग के सप्लैंडर मोटरसाइकिल नंबर पीबी-24-ई-3021 को स्टैंड पर लगाए खड़े चालक हरीश पुत्र अशोक कुमार तथा सुरेन्द्र कुमार पुत्र विजय कुमार दोनों निवासी गांव बोड़ा थाना गढ़शंकर की संदेह होने पर तलाशी ली तो हरीश से 70 ग्राम नशीला पदार्थ तथा सुरेन्द्र से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गढ़शंकर थाने में उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एकट 21,22-61-85 तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तप अस्थान अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा : मनदीप सिंह मंगा 

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  दरबार अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में महाशिवरात्रि का पर्व मुख्य सेवादार मनदीप सिंह बैंस के नेतृत्व बापू गंगा दास वेलफेयर सोसाइटी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी में डीजे के धुन पर जमकर फायरिंग – वीडियो वायरल होने पर एक्शन में पुलिस

मोगा  :   कोट ई सेखा के गांव उमरियाना में एक शादी समारोह में डीजे की धुन पर जमकर फायरिंग की गई. इस फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है....
article-image
पंजाब

पत्रकार राकेश बशिष्ट के बड़े भाई स्वर्गीय विपन शर्मा को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक और धार्मिक संगठन के प्रतिनिधियों ने किए श्रद्धासुमन भेंट

गढ़शंकर : पत्रकार राकेश कुमार वशिष्ट के बड़े भाई विपन कुमार इस दुनिया को 5 अगस्त को अलविदा कह गए थे। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गरूड़ पुराण का भोग कज दीप कलोनी...
Translate »
error: Content is protected !!