70 साल की बुजुर्ग महिला की पर्स छीना : लुटेरे महिला को करीब 20 मीटर तक सड़क पर घसीटते ले गए

by

जालंधर : जालंधर के मोता सिंह नगर में गली में स्कूटी सवार लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला की पर्स लूट ली। इसके साथ ही महिला को करीब 20 मीटर तक सड़क पर घसीटते ले गए।ये दिल दहला देने वाली घटना सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। डरी सहमी महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना पंजाब में जालंधर की पॉश कॉलोनी की है। यहां मोता सिंह नगर में बुधवार शाम करीब 7 बजे ये वारदात हुई। यहां एक्टिवा सवार दो लुटेरे 70 साल की बुजुर्ग महिला का पर्स छीन रहे थे। लुटेरों ने जैसे ही पर्स पकड़कर छीना तो उसी के साथ बुजुर्ग महिला गिर गई और लुटेरे करीब 20 मीटर तक महिला को घसीटते ले गए।  यह पूरी घटना सड़क के पास एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. मोहल्ले के लोगों ने घटना को लेकर पुलिस पर सवाल उठाए हैं।

वारदात के बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला दहशत में हैं। उन्होंने थाने में शिकायत तक नहीं दी. पीड़ित महिला ने कहा कि मैंने तो पुलिस में शिकायत भी नहीं दी है।डर है कि लुटरे कहीं फिर से आकर न लूट लें। डरी-सहमी बुजुर्ग महिला ने बमुश्किल घटनाक्रम के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरा नाम पता मत जाहिर करना. इस मामले को लेकर 24 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस को शिकायत का इंतजार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर पहुँची साइकिल यात्रा का फिट बाइकर क्लब ने किया भव्य स्वागत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : “सबसे प्यार, किसी से बैर नहीं” का संदेश लेकर एन.जी.ओ. ह्यूमैनिटी फर्स्ट के 30 सदस्य देशभर में साइकिल यात्रा कर रहे हैं। जब यह यात्रा होशियारपुर पहुँची तो फिट बाइकर क्लब के...
article-image
पंजाब

इंद्रा विकास कॉलोनी, रहीमपुर में धूमधाम से मनाया गया तीज का त्योहार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : इंद्रा विकास कॉलोनी, रहीमपुर में तीज का त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सिमरत, कमलेश रानी, संदीप कुमारी, कमलेश, रीना रानी, मीनाक्षी, रेखा रानी,...
article-image
पंजाब

मुगोवाल, हल्लूवाल, मनोलिया व खेड़ा की टीमें का सेमीफाइनल में प्रवेश।

माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब कहारपुर द्वारा चैयरमेन संत बाबा साधू सिंह व प्रधान हरमनजोतसिंह ख़ाबडा की अगुवाई में कराए जा रहे सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों...
article-image
पंजाब

तीर्थ यात्रा योजना का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभारंभ किया : पंजाब सरकार की तरफ से एक साल में लगभग 50 हजार लोगों को तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी

संगरूर :श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाब में आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शुभारंभ किया गया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी...
Translate »
error: Content is protected !!