70 हजार पर्यटक अपने गंतव्यों को रवाना ,पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का अभियान पूरा : मुख्यमंत्री

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण आई आपदा में फंसे लोगों और पर्यटकों को निकालने का अभियान पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार ने लगभग 70 हजार पर्यटकों को सुरक्षित रवाना कर दिया है और अब लगभग 500 पर्यटक ही हिमाचल प्रदेश में स्वेच्छा से रुके हैं। उन्हें खाने पीने और अन्य जरूरी चीजों उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़े पैमाने पर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव कार्य आरंभ किए गए और सभी के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से लगभग 15000 गाड़ियों को सुरक्षित वापस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी और मोबाइल सेवाओं को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बचे हुए क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों, एन.डी.आर.एफ, भारतीय सेना आदि द्वारा इस आपदा में राहत एवं बचाव कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए उनके प्रयासों की प्रशंसा भी की।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा बहुत बड़ी है और बाढ़ से राज्य में लगभग 8000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। राज्य के लोग इसका मजबूती के साथ सामना कर रहे हैं और राज्य सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने पुनः आग्रह किया कि केंद्र सरकार को भी राज्य सरकार की उदारता के साथ मदद करनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

23 बेटियों को दी 12-12 हजार की एफडीआर, 6 को प्रदान किए गए हिमकेयर कार्ड

23 बेटियों को दी 12-12 हजार की एफडीआर, 6 को प्रदान किए गए हिमकेयर कार् जन सुनवाई के बाद हरोली में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की ऊना : हरोली विस क्षेत्र के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नर्सिंग छात्रा अंजना की मौत : गुस्साए परिजनों ने घेरा मंडी का SP ऑफिस

एएम नाथ।  मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 23 अक्तूबर की रात को सुंदरनगर के एक निजी नर्सिंग संस्थान के हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर नर्सिंग छात्रा अंजना की संदिग्ध मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैकड़ों लोगों की मौत और तीन साल की नाकामी के बाद किस बात का जश्न मनाएगी सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार में जरा सी लज्जा बची होगी तो जश्न के बजाय आपदा राहत पर ध्यान देगी सरकार नरेंद्र मोदी का कहा पत्थर की लकीर, एक एक पाई हिमाचल को मिलेगी बिहार में नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों को बताए आपात स्थिति से निपटने के तरीके : जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

ऊना, 27 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष व उपायुक्त राघव शर्मा के निर्देशानुसार रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी और महाराणा प्रताप कॉलेज अम्ब में आपातकालीन स्थिति से निपटने...
Translate »
error: Content is protected !!