70 परिवारों को पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपए स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया किए प्रदान : मेधावी विद्यार्थियों को भी टेबलेट वितरित किए

by

चंबा, 28 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पुनर्वास’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता की ।
उन्होंने इस दौरान बरसात के दौरान ज़िला में भारी बारिश, भू-स्खलन तथा बाढ़ से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए ‘पुनर्वास’ कार्यक्रम के तहत 2 करोड़ 10 लाख की राहत राशि प्रदान की।
कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला के 70 परिवारों को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपए जारी किए।
उन्होंने इस दौरान प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सुखाश्रय योजना के तहत 123 बच्चों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए । इसके तहत ज़िला से 599 पात्र बच्चों का चयन किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल स्टूडेंट योजना के तहत ज़िला चंबा के 10वीं तथा 12वीं कक्षा के 10 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट भी प्रदान किए। इस योजना के तहत जिला के 449 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे ।
उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 10 लाभार्थियों को घर की संकेतक चाबियां भी भेंट की तथा 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
अपने संबोधन में कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए सुखाश्रय योजना की शुरुआत कर प्रदेश के निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ़ स्टेट घोषित किया है।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष भारी बरसात के चलते प्राकृतिक आपदाओं से प्रदेश को काफी अधिक नुकसान उठाना पड़ा जिसके लिए सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए रिलीफ मैन्युअल में बदलाव कर लोगों की सुविधा के लिए 4500 करोड़ का विशेष राहत पैकेज तैयार किया है ।
इससे प्रदेश में सभी आपदा प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा सामाजिक सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार के ऐसे निर्णय से आज देशभर में प्रदेश का नाम अग्रिम पंक्ति में शामिल हुआ है ।
कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आपदा प्रभावित लोगों के राहत एवं पुनर्वास को लेकर प्रदेश सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आपदा प्रभावित लोगों के दर्द को समझा ।
इससे पहले उपायुक्त अपूर्व देवगन ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए जिला प्रशासन द्वारा आपदा के दौरान किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की ।
इस दौरान आपदा जोखिम न्यूनीकरण को लेकर ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा द्वारा विभिन्न विशेषज्ञ अधिकारियों ने उपस्थित लोगों के समक्ष महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निर्मित सुख आश्रय योजना एवं हिमाचल डायरी का वृत्त चित्र भी दिखाया गया ।
इस दौरान आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरणों एवं स्वयं सहायता समूह के उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, सदस्य निदेशक मंडल राज्य सहकारी बैंक ललित ठाकुर, सदस्य निदेशक मंडल हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी, जिलाध्यक्ष युथ कांग्रेस कमेटी सुनाभ सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना सहित बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों सहित ज़िला के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार और प्रशासन के सहयोग से पंचायत स्तर पर प्रभावी तरीके से हुए विकास कार्य – चंद्र प्रभा नेगी

जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : जिला परिषद की बैठक का आयोजन जिला परिषद भवन एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र चलौंठी में शनिवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान जन सुरक्षा व आपदा तैयारीयों के दृष्टिगत आदेश जारी

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए आदेश विभिन्न विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करने के आदेश एएम नाथ। चम्बा : मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान जन सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुदाई से पूर्व ‘सीबीयूडी’ एप के माध्यम से सूचना देना अनिवार्य : विभागों और निर्माण एजेंसियों को ‘सीबीयूडी’ एप के प्रयोग का दिया जाएगा प्रशिक्षण : DCअपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 21 जून।  भूमिगत आधारभूत संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए ‘सीबीयूडी’ (Call Before u Dig) एप के बारे में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में 22 पंजाबियों की संसद में एंट्री : ब्रैम्पटन की 5 में से 5 सीटों पर पंजाबी विजयी

कनाडा में हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में पंजाबी समुदाय ने इतिहास रच दिया है। इस बार कुल 22 पंजाबी उम्मीदवार संसद के लिए चुने गए जो अब तक का सबसे बड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!