705 नशीली गोलियां व 13 नशे के इंजेक्शन बरामद, महिला सहित चार लोगों से

by
माहिलपुर :   माहिलपुर पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों से 705 नशीली गोलियां व 13 नशे के इंजेक्शन बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एसएसआई गुरनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ पालदी की और जा रहे थे और जब वह नंगल खुर्द गांव को जाती सड़क के पास पहुंचे तो संदेह होने पर एक मोटरसाइकिल सवार जिसके पीछे महिला बैठी थीं को रुकने का इशारा किया। इन लोगों की तलाशी लेने पर इनके पास से प्रतिबंधित 505 गोली नशीली गोलियां बरामद हुई। इन दोनों की पहचान जोगराज पुत्र रामलाल व मनजीत कौर पत्नी कुलदीप सिंह वासी वार्ड नं 5 लंगेरी रोड माहिलपुर के रूप में हुई। दूसरे मामले में एसएसआई बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ कोटफातुही-मंन्हाना रोड पर जा रहे मोटरसाइकिल सवारो पर संदेह होने पर उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 200 नशीली गोलियां व 13 नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए और इनकी पहचान सनी कुमार पुत्र गुरमीत राम वासी हरिसर वासी मंन्हाना और लाडी पुत्र जसविंदर सिंह वासी कोटफातुही के रूप में हुई। इन लोगों के विरुद्ध थाना माहिलपुर में मामले दर्ज किए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री पंडयान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्राचीन शिव मंदिर श्री पंडयान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसमें चतुर्थ दिवस में भगवान शिव कथा करते हुए संस्थान के संचालक एवं संस्थापक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगत बेहद भावुक : राधा स्वामी डेरा ब्यास में सत्संग के दौरान बाबा जी के एक इशारे पर रो पड़ी संगत

 ब्यास :  पंजाब ही नहीं बल्कि देश-विदेश में विख्यात राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 45 वर्षीय...
article-image
पंजाब

साढ़े 3 करोड़ के डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी बरामद : सीबीआई ने महिला डॉक्टर के लॉकर को खुलवाया

चंडीगढ़: पी.जी.आई. के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पौने 12 बजे दिल्ली नंबर की 2 गाडिय़ों में सी.बी.आई. की टीम आई।  टीम सीधा ब्रांच मैनेजर...
Translate »
error: Content is protected !!