709 ग्राम नशीले पदार्थ को गढ़शंकर पुलिस ने तीन व्यक्तियों से बरामद कर तीनों के खिलाफ किया मामला दर्ज

by

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने गश्त व चेकिंग दौरान पुल नहर पनाम के पास से तीन व्यक्तियों से 709 ग्राम नशीले पदार्थ को बरामद कर तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस दौरान पुलिस पार्टी को देख करआरोपियों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी में उन्हें दबोच लिया।

दर्ज मुक़दमे मुताबिक एएसआई अवतार सिंह समेत पुलिस पार्टी द्वारा गश्त व चेकिंग संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में भगवां से नहर के कच्चे रास्ते गांव पनाम साइड की ओर जा रहे थे, तो जब पुलिस पार्टी पुल नहर पनाम पहुंची, तो नहर के साथ लगे कच्चे रास्ते से गांव सिकंदरपुर साइड से एक मोटरसाइकिल मार्का बजाज पल्सर नंबर पीबी -24डी-2855 पर सवार तीन नौजवान व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिस पर पुलिस पार्टी की गाड़ी देखकर पीछे बैठे व्यक्ति ने एक लिफाफा वजनी अपनी दाईं तरफ फेंक दिया, बीच में बैठे व्यक्ति ने एक लिफाफा वजनी अपनी बाईं तरफ फेंक दिया और मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति ने मोटरसाइकिल के हैंडल के बाएं तरफ टंगा लिफाफा वजनी फेंकने की कोशिश करने लगा और मौके से तीनों खिसकने लगे तो एएसआई अवतार सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें  काबू कर लिया और नाम-पता पूछने पर मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम मुख्तियार सिंह उर्फ मड्डी पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी चक्क सिंघा थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर, मोटरसाइकिल पर बीच में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हरजिंदर कुमार उर्फ जिंदर पुत्र रछपाल सिंह निवासी चक्क सिंघा थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम वरिंदर सिंह उर्फ काका पुत्र करनैल सिंह निवासी पिंड इब्राहीमपुर थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर बताया। जिस पर मुख्तियार सिंह उर्फ मड्डी, हरजिंदर कुमार उर्फ जिंदर और विरिंदर सिंह उर्फ काका उक्त की तलाशी ली और मुख्तियार सिंह उर्फ मड्डी द्वारा मोटरसाइकिल के हैंडल पर टंगा लिफाफा, जिसे उसने फेंकने की कोशिश की थी, उक्त लिफाफे की तलाशी करने पर 175 ग्राम नशीला पदार्थ, हरजिंदर कुमार उर्फ जिंदर द्वारा मोटरसाइकिल के बाएं तरफ फेंका गया लिफाफा की तलाशी करने पर 273 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। वरिंदर सिंह उर्फ काका द्वारा मोटरसाइकिल के दाएं तरफ फेंकें लिफाफे की तलाशी करने पर 261 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जिस पर तीनों को ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क हादसे में 9 लोगों की दुखद मौत, कई जख्मी : शादी से लौट रहे वाहन का टायर फटा

फिरोजपुर  : पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फिरोजपुर मार्ग पर गुरुहरसहाय...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा फ्री समर कैंप शुरू

गढ़शंकर : शहीद-ए-आजम स भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर ने बच्चों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़शंकर में 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए फ्री...
article-image
पंजाब

सेहत विभाग की टीम ने जिला स्वास्थ अधिकारी के नेतृत्व में कन्फेकशनरी और करियाना  स्टोरों पर कीं खाने पीने की जांच की, सैपंल भरे

गढ़शंकर।  गढ़शंकर शहर में अनाज मंडी के निकट सेहत विभाग की टीम ने जिला स्वास्थ अधिकारी के नेतृत्व में कन्फेकशनरी और करियाना स्टोरों पर छापेमारी कर सैंपल भरे और इकसपायरड खाने पीने की चीजें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी अफसर के पास दो गनर, ड्राइवर और लालबत्ती की थी कार – नोएडा पुलिस ने इस फर्जी IAS अफसर को कियागिरफ्तार

नोएडा : नोएडा सेक्टर 63 थाने की पुलिस ने फर्जी एसपी और जिला कलेक्टर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। ये फर्जी अफसर दो गनर लेकर चलता था। खुद को गृह मंत्रालय का...
Translate »
error: Content is protected !!