72 ग्राम नशीला पदार्थ : दो महिलायों सहित तीन काबू

by

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 72 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर दो महिलाओं सहित तीन लोगों को काबू किया है। एसआई रविंदर सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत डीएसपी दलजीत सिंह की हिदायतों व इंस्पैक्टर करनैल सिंह की अगुवाई में थाना गढ़शंकर की ओर से सूचना के आधार पर गांव देनोवाल खुर्द के 124 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसकी अगली जांच के दौरान वह बुधवार को पुल नहर नवांशहर रोड़ पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने सामने से एक कार सैंटरो (पीबी-10-बीएस-9085) को आते हुए देखा। जिसे पुलिस पार्टी की ओर से शक के आधार पर चैकिंग के लिए रोका। उन्होंने कार में सवार व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा। उन्होंने अपना नाम देनोवाल खुर्द निवासी सुरजीत सिंह, निर्मला व ज्ञानों बताया। चैकिंग के दौरान कार में से 72 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड लिया जाएगा तथा उनसे पूछताछ की जाएगी, कि वे नशीला पदार्थ कहां से खरीदकर लाए हैं तथा आगे किसे बेचते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट नाराज : मनीष सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने पर , जेल अथॉरिटी से मांगा जवाब

दिल्ली :   दिल्ली की विवादित आबकारी नीति घोटाले में मुख्य अभियुक्त और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बिना कोर्ट की अनुमति के वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किए जाने पर राउज एवेन्यू...
article-image
पंजाब

भगवान परशुराम के जीवन से अन्याय अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलती है : मनीष तिवारी

खरड़ में भगवान परशुराम जयंती समारोह पूर्ण उत्साह के साथ मनाई खरड़,1 मई: भगवान परशुराम जी की जयंती खरड़ स्थित भगवान परशुराम भवन में बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

सिद्धू ने कहा … कांग्रेस थी, है और रहेगी… रोक सको तो रोक लो – आम आदमी पार्टी को चार राज्यों के चुनाव में आधा प्रतिशत वोट भी नहीं मिले

चंडीगढ़ :  पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच जहां गठबंधन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं वहीं दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर टीका-टिप्पणी से...
article-image
पंजाब

ओवरडोज से युवक की मौत : 2 दिन में 2 लोगों ने गंवाई जान

तरनतारन : गांव फतेहाबाद की वाल्मीकि कॉलोनी में एक बार फिर ड्रग्स ने युवक की जान ले ली। गुरुवार को 26 वर्षीय युवक संजू की संदिग्ध रूप से ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई।...
Translate »
error: Content is protected !!