7,26,802 रूपये के वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग : विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता का किया मूल्यांकन : पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने किया शिविर का शुभारंभ

by

टाऊन हॉल में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 65 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण
ऊना, 19 सितम्बर – जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से उपमंडल ऊना के दिव्यांगजनों के लिए टाऊन हॉल ऊना में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने की।
इस अवसर पर सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि आज के समय में दिव्यांगों के लिए न सुविधाओं की कमी है और न ही अवसरों की। दिव्यांग व्यक्ति जीवन के सामान्य व्यवसायों व कार्यों के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहे हैं जिनके हौसलों के आगे पर्वतों की असाध्य चोटियां भी छोटी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता मूल्यांकन के उपरांत कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांजन दोबारा आम नागरिकों की तरह सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 65 दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें से 52 दिव्यांगजनों की पात्रता के अनुसार कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा शिविर में 50 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड मौके पर ही बनाए गए। इस दौरान नेशनल कैरियर सेंटर में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोर्सो के लिए 48 दिव्यांगजनों का निःशुल्क टेªनिंग हेतू चयन भी किया गया। दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में चयनित दिव्यांगजनों को 7 लाख 26 हज़ार 802 रूपये व्यय करके 77 प्रकार के कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे जिसमें व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराईज़ साइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र, टांग, बाजू आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान, एलिम्को की ओर से डॉ मीनू पटवाल, डॉ शिवानी शर्मा, डॉ तुषार चौधरी, पैटर्न रेड क्रॉस सोसाईटी सुरेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति चेयर जसपाल सिंह, महिला ब्लॉक कांग्रेस की प्रधान सीमा शर्मा, मनोनीत पर्षाद दमनवीर सिंह, राहुल ऐरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में माॅक ड्रिल का आयोजन

विभिन्न एजेंसियों सहित एनसीसी कैडेट्स तथा आपदा मित्रों ने लिया भाग एएम नाथ। धर्मशाला  : एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला में 14 दिसंबर 2025 को आयोजित किये जाने वाले आगामी टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने हिमाचल को पहुंचा दिया दिवालियापन की स्थिति में : राज्य सरकार ने पिछले डेढ़ साल में करीब 30,000 करोड़ रुपये का लिया कर्ज – सांसद अनुराग ठाकुर

शिमला । पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कुप्रबंधन के कारण राज्य दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है। संवाददाता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 की मौत : कार-कैंटर दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची व दो महिलाओं सहित चार की मौत।

सैला खुर्द – होशियारपुर-गढ़शंकर सड़क पर सैला खुर्द के पास कार व कैंटर के दरम्यान हुई भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं व एक पुरुष की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने डेयरी सहकारी समितियों का गठन मिशन मोड पर करने के दिए निर्देश : प्रदेश में छह नए दुग्ध संयंत्र स्थापित किए जाएंगे-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डेयरी सहकारी समितियों का गठन मिशन मोड पर करने के निर्देश दिए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!