74 लाख 55 हजार के बजट को स्वीकृति प्रदान : स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिया जाए जोर– उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by
ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तहत रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित
एएम नाथ। चंबा, 1 मार्च :
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कल्याण समिति ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 74 लाख 55 हजार के अनुमानित बजट को स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान समिति ने ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय चंबा के भवन मरम्मत एवं विभिन्न कार्यों को लेकर भी लगभग 37 लाख की राशि को स्वीकृत किया।
मुकेश रेपसवाल ने आयुर्वेदिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया तथा रोगियों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने को भी कहा। उपायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों को अतिरिक्त आय के साधन जुटाने को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
समिति सदस्यों द्वारा चंबा शहर में आयुष विभाग द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र स्थापित करने को लेकर रखी गई मांग पर उपायुक्त ने विभाग को कार्य योजना तैयार करने को कहा ।
बैठक में ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर डीजीसैट स्थापित करने तथा रोगियों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाने की योजना को भी मंजूरी प्रदान की गई ।
बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. योगेश जरयाल ने उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सेवाओं की जानकारी देते हुए अवगत किया कि गत वर्ष के दौरान संस्थान के बहिरंग अनुभाग द्वारा 53799 रोगियों का उपचार किया गया । इसी तरह अंतरंग अनुभाग द्वारा 6196 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत हिमकेयर तथा आयुष्मान भारत के तहत 541 मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया गया।
इससे पहले ज़िला आयुष अधिकारी डॉ. किरण ने उपायुक्त एवं उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया । उन्होंने संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का व्योरा भी रखा ।
प्रधान ग्राम पंचायत सरोल विजय कुमारी,अध्यक्ष व्यापार मंडल चंबा वीरेंद्र महाजन, चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र ठाकुर, शिक्षा विभाग से ओएसडी उमाकांत, सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज, दिनेश कुमार सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पढ़ाई के बहाने लड़कियों को टीचर दिखाता था अपना प्राइवेट पार्ट – शिक्षक बना भक्षक

एएम नाथ। मंडी : गुरु और शिष्य के बीच के रिश्ते को पवित्र रिश्ता कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्ते को शर्मसार कर दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पति शुभम के खिलाफ धरने पर बैठी पत्नी प्रियंका : मोर्चा खोल दिया सास-ससुर ने भी दामाद के खिलाफ

रोहित जसवाल। हमीरपुर :  महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को जबरन ले जाने का आरोप अपने पति पर लगाया है. महिला का कहना है कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सदन में झूठ बोलकर पूरे प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री – रिकॉर्डधारी मुख्यमंत्री ने 2 साल में 2000 संस्थान बंद करने का रिकॉर्ड बनाया : जयराम ठाकुर 

शपथ ग्रहण करते ही हजारों संस्थानों पर ताला लटकाने से पहले कौन सा एसेसमेंट हुआ एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार ने एक से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना विस क्षेत्र में बन रहे चार बड़े अस्तपाल , क्षेत्रीय अस्पताल में 8.31 करोड़ रूपये की लागत से ट्रामा सेंटर का निर्माण किया जा रहा: सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती ने रामपुर में जिम का किया लोकार्पण ऊना: ऊना विधानसभा क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं को सुनियोजित ढंग से विकसित करने के लिए गत तीन वर्षों से 1500 करोड़ रूपये से अधिक...
Translate »
error: Content is protected !!