74 लाख का गबन : खाता धारकों के नाम पर फर्जी लोन लेकर राशि का गबन किया

by

उन्ना। फर्जी खाता धारकों के नाम पर लोन लेकर नंगल सलांगड़ी सहकारी सभा के सचिव ने सदस्यों की मिली भुगत से 74 लाख रुपए का गबन किया है। इसके लिए फर्जी दस्तावेज बनाए गए, फिर कई खाता धारकों के नाम पर फर्जी लोन लेकर राशि का गबन किया गया। साथ ही जो लोन अदायगी की गई, उसका पैसा भी सभा सचिव ने बैंक में जमा नहीं कराया। इस मामले की जांच विजिलेंस विभाग द्वारा की गई। जिसमें सामने आया है कि सहकारी सभा के सचिव धीरज कुमार ने प्रबंधक कमेटी के प्रधान रघुवीर सिंह, उपप्रधान इकबाल सिंह, कोषाध्यक्ष योगराज और सभा सदस्य शशि पाल के साथ कथित मिलीभगत करके जाली दस्तावेज तैयार किए। इस दौरान कई सदस्यों के नाम पर फर्जी लोन दिखाकर जमा पूंजी का गबन किया गया। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ऊना के डीएसपी डीसी वर्मा ने बताया कि मामले में धीरज कुमार और अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 409, 467, 468, 471 और 120-बी और एचपीपीएससीपी एक्ट-1983 की धारा 28 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच :
ऑडिट से कई व्यक्तियों के लोन को नियमानुसार न दिए जाने की बात पता चली। साथ ही कई लोन जाली दस्तावेजों के आधार पर दिए गए। जांच में पाया गया कि कई खाता धारकों ने या तो लोन लिया नहीं और या फिर कम लोन को सभा के रिकॉर्ड में अधिक करके दर्शाया गया। कई लोन की अदायगी बताई गई, जिनका पैसा सचिव धीरज कुमार ने बैंक में जमा ही नहीं कराया। इस तरह धीरज कुमार व अन्यों द्वारा लगभग 74 लाख रुपए का गबन करने की बात पता चली। बता दें कि नंगल सलांगड़ी की संघर्ष समिति के प्रधान श्याम चंदेल और अन्य सदस्यों ने स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के थाना में सहकारी सभा के सचिव धीरज कुमार और प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के विरूद्ध लोगों की जमा पूंजी का गबन करने पर शिकायत सौंपी थी, जबकि एक शिकायत असिस्टेंट रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटी ऊना को दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप की बेअदबी की घटना का आरोपी गिरफ्तार : डॉ. मुकेश कुमार एसपी (डी)

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पुलिस थाना माहिलपुर में प्रैस वार्ता के दौरान एसपी (डी) डॉ. मुकेश कुमार ने पिछले दिनों जिला होशियारपुर के गांव नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू कार्य करने वाली महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में शामिल करने का निर्णय

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में घरेलू कार्य करने वाली महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री को लेकर पेंच फंसा : प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सुक्खू , मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा ठाकुर, चंद्र कुमार और धनीराम शांडिल दौड़ में शामिल

शिमला : मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में पूरी तरह पेंच फंस गया है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, अब मुकेश अग्निहोत्री का नाम पर जोरदार चर्चा चल रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी के विधायकों को निष्कासित कर अपनी सरकार बनाने की कर रही है साज़िश : जयराम ठाकुर

हिमाचल की कांग्रेस सरकार अल्पमत में है, अपनी सरकार बचाने के हथकंडे अपना रहे हैं मुख्यमंत्री , विधायकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या कर रही है सरकार एएम नाथ। शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!