75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर साथियों का किया सम्मान : पेंशनर्स एसोसिएशन मंडल गढ़शंकर की बैठक में मांगों पर विचार विमर्श 

by

गढ़शंकर, 7 मई:  पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब राज पावर एंड ट्रांसमिशन मंडल गढ़शंकर की बैठक गढ़शंकर में हुई। इस बैठक में मांगों संबंधी विचार विमर्श करते हुए सरकार से 1-1-16 से स्केलों का बकाया जारी करने, 13-12-2015 से पहले सेवा निवृत साथियों को 2.59 फैक्टर लागू करने, बकाया डीए 12 फीसदी जारी करने, डवलपमेंट फंड 200 रुपये की कटौती बंद करने, रिटायर्ड कर्मचारियों को बिजली प्रयोग में रियायत देने, कैशलेस मेडिकल स्कीम चालू करने, 2004 के बाद भर्ती हुए मुलाज़िमों को पुरानी पेंशन स्कीम देने आदि की मांग की गई। इस मौके 75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर साथियों का सम्मान किया गया। सम्मानित किए गए साथियों में गुरदीप सिंह, प्यारा सिंह, सुच्चा राम, साधुराम, गुरमेल सिंह, ताराचंद आदि शामिल थे। इस मौके सुरजीत सिंह, निर्मल सिंह, इंजीनियर कमलदेव, विजय सिंह राणा, स्वर्ण सिंह, बलबीर सिंह, अमरीक सिंह, बेअंत सिंह, मूलराज, महेंद्र लाल, जगदीश राय, प्यारा सिंह ने भी संबोधित किया। मंच संचालन कश्मीरी लाल व जगदीश चंद्र ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

3 परीक्षाओं से गुजरेंगे हरियाणा में कांग्रेस की टिकट लेने के लिए प्रत्याशी : जानिए सर्वे में इतनी सीटें मिलने की संभावना

चंडीगढ़ | चुनाव आयोग ने हरियाणा में 14वीं विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. लोकसभा चुनावों में 5 सीटों पर जीत दर्ज कर उत्साहित नजर आ रही कांग्रेस पार्टी अब...
article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन में महंत स्वामी उदय गिरी जी के नेतृत्व में निशुल्क कैंप लगाया

होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन में महंत स्वामी उदय गिरी जी के सानिध्य में निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के सहयोग से...
article-image
पंजाब

कैप्टन वरिंदर कुमार शर्मा ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बीनेवाल के बच्चों को 10 बेंच भेंट किए

गढ़शंकर : बच्चे हमारा भविष्य हैं, उनकी शिक्षा के लिए दान सर्वोत्तम दान है। ये विचार कालेवाल बीत निवासी समाजसेवी सेवानिवृत्त कैप्टन वरिंदर कुमार शर्मा ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बीनेवाल के बच्चों को बेंच...
Translate »
error: Content is protected !!