78 लोगों की मौत का वीडियो वायरल : कांगो में नाव पलटने से हुआ बड़ा हादसा

by

कांगो :  आफ्रीकी देश कांगो में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 78 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है। ये हादसा कांगो में किवु झील में एक नाव के पलट जाने के कारण हुआ है। अभी तक 78 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। नाव पलटने से पहले उसमें 278 लोग सवार थे। इस हादसे का एक भयावह वीडियो भी सामने आया है।

अधिकारियों के अनुसार मरने वालों की सटीक संख्या प्राप्त करने में कम से कम तीन दिन लगेंगे, क्योंकि सभी शव बरामद नहीं हुए हैं। दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर जीन जैक्स पुरीसीने बताया कि 58 लोगों को बचा लिया गया। ये हादसा उस वक्त हुआ जब नाव किनारे से महज 100 मीटर (328 फीट) दूर थी। इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नाव के हर हिस्से पर लोग ही लोग दिखाई दे रहे हैं। नाव एक तरफ झुकी हुई दिखाई दे रही है। कुछ ही देर बाद ये नाव उसी दिशा में पलट गई, जिस दिशा में झुकाव था। कई लोग इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे लेकिन कोई मदद नहीं कर पाए। बताया जा रहा है कि इस नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। इस नाव की क्षमता महज 80 लोगों की थी लेकिन इस पर 278 से अधिक लोग सवार हो गए थे। बताया जा रहा है कि कांगो में नावों में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के मामले बहुत आम हैं। इतना ही नहीं, उन लोगों को लाइफ जैकेट भी नहीं मिलती है, जिन्हें तैरना नहीं आता है और ना ही उन लोगों की कोई लिस्ट बनती है जो नाव पर सवार होकर यात्रा करते हैं। ऐसे में शवों को खोजने की प्रक्रिया में काफी वक्त लग सकता है।

जान जोखिम में डाल क्यों नाव से यात्रा करते हैं लोग :   गोमा और मिनोवा में कड़ी जांच होती है। खाने-पीने के सामान वाले वाहनों को रोका जाता है। इससे कई व्यापारी किवु झील को पार कर अपना सामान ले जाने पर मजबूर होते हैं। इतना ही नहीं सड़क मार्ग से जाने पर कोई सुरक्षा भी नहीं होती और इससे उनके नुकसान की आशंका अधिक होती है। 2019 में, दक्षिण किवु के कालेहे से गोमा जाते समय लकड़ी की नाव पलटने से 150 से ज़्यादा लोग डूब गए थे। पिछले महीने में भी एक हादसा हुआ था, जिसमें 40 लोग आज भी लापता हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

This time, the Blind T20

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Oct 10 : The Disabled Person Welfare Society (Registered), Hoshiarpur has been working for the welfare of differently-abled individuals for a long time. A meeting of the organization was held under the...
article-image
पंजाब

पुरहीरा में बरसाती पानी की समस्या का होगा स्थायी समाधान : ब्रम शंकर जिम्पा : विधायक ने पुरहीरा में नाले के निर्माण का रखा नींव पत्थर

नगर निगम की ओर से मुख्य सड़कों पर 3 करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : .विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज वार्ड नंबर 19 के पुरहीरा क्षेत्र में...
article-image
पंजाब

डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा दूसरे दिन भी विभिन्न स्कूलों में बजट की प्रतियां जला कर विरोध जताया

गढ़शंकर : पंजाब-यूटी मुलाजिम एवं पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के फैसले के अनुसार डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) की प्रांतीय कमेटी के निर्णय मुताबिक 2 जुलाई से चार जुलाई के अभियान के अंतर्गत पंजाब सरकार की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने घंडावल में निर्माणाधीन बैम्बू विलेज परियोजना का किया निरीक्षण

ऊना 1 नवम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा बुधवार को जिला ऊना के घंडावल गांव में निर्माणाधीन बैम्बू गांव परियोजना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उद्योग विभाग के प्रबंधक अखिल शर्मा, एचपीएसआईडीसी के...
Translate »
error: Content is protected !!