79.60 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया

by
एएम नाथ।  कांगड़ा :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रागपुर में 79.60 करोड़ रुपये की आठ विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने कस्बा कोटला में 6.14 करोड़ रुपये की लागत से बने मॉडल करियर सेंटर, रक्कड़ में 78 लाख रुपये के ट्रेजरी कार्यालय भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलेटी में 1.04 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवास और जसवां प्रागपुर जल शक्ति विभाग के नए बने मंडल के 1.74 करोड़ रुपये के कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सब-डिवीजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ), डाडासीबा व डाडासीबा, संसारपुर मेन और संसारपुर टैरेस में पुलिस स्टेशनों का भी उद्घाटन किया।
उन्होंने 9.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लिंक रोड पीरसलूही (कांगड़ा) से किटपल (हमीरपुर), तहसील प्रागपुर में हेरिटेज गांव गरली और प्रागपुर के लिए 25.16 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना, जसवां प्रागपुर निर्वाचन क्षेत्र के रक्कड़ जल शक्ति विभाग उपमंडल में विभिन्न नालों-खड्डों पर 16.12 करोड़ रुपये के चेक डैम और तटबंध और कांगड़ा जिले में संसारपुर टैरेस के इलेक्ट्रिक उपमंडल के तहत 33/11 केवी जीआईएस सब-स्टेशन कस्बा कोटा के निर्माण के लिए 18.96 करोड़ रुपये की सिस्टम सुधार योजना का शिलान्यास भी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार के रवैया से आहत ‘संतों’ ने संभाला मोर्चा गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क को बनाने का : संगत के सहयोग से बनाई जायगी 40 किलोमीटर सड़क, देश की सबसे सुंदर व मजबूत सड़क होगी – संत बाबा सुच्चा सिंह, संत बाबा सतनाम सिंह क़िला आनंदगढ़ साहिब

61 किस्म की लुप्त हो रही बृक्षों की प्रजातियों को लगाया जायेगा श्री आनंदपुर साहिब/ गढ़शंकर। खालसा पंथ के तख़्त श्री केशगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), श्री गुरु रविदास जी के चरण छो गंगा-खुरालगड़,...
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में 21 अप्रैल को विभिन्न कंपनियों द्वारा आयोजित किया जाएगा कैंपस साक्षात्कार

ऊना : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 21 अप्रैल को प्रातः 10 बजे अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंज मेले में लकी ड्रॉ में निकली ऐक्टिवा स्कूटी, वाशिंग मशीन और एलईडी….मेले समृद्ध सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। लंज (शाहपुर) , 4 अप्रैल :- हिमाचल प्रदेश के गांवों में होने वाले स्थानीय मेले आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना की अनूठी मिसाल यह उद्गार उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस के अधिकारियों में अंतर्कलह आया साहमने : एसपी शिमला ने डीजीपी पर लगाए गंभीर आरोप : 1 केस की जांच को लेकर हो रहा विवाद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पुलिस महकमे में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और एक बड़ा विवाद सामने आया है।  हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल...
Translate »
error: Content is protected !!