79वें हिमाचल दिवस पर चंबा में भव्य जिला स्तरीय समारोह : मंत्री राजेश धर्माणी ने फहराया तिरंगा, विकास और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

by

शहीदों को श्रद्धांजलि, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

एएम नाथ। चंबा : 79वें हिमाचल दिवस के अवसर पर चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली।
समारोह में विभिन्न विभागों की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। पुलिस इंस्पेक्टर (महिला) पंकज शर्मा के नेतृत्व में हिमाचल पुलिस, होमगार्ड, वनरक्षक, एसपीओ, एनसीसी, नर्सिंग कॉलेज, एनएसएस तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की टुकड़ियों ने आकर्षक प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
अपने संबोधन में राजेश धर्माणी ने हिमाचल प्रदेश के गठन में योगदान देने वाली महान विभूतियों को नमन किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
मंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय अनुशासन लागू करने और नए संसाधन जुटाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र से कुछ अनुदानों में कमी के बावजूद विकास कार्यों की गति बनाए रखी गई है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्यों में हिमाचल अग्रणी रहा है। चंबा जिले में पिछले वर्ष 1387 प्रभावित परिवारों को लगभग 12 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई।
जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 243 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए और 165 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई। इसके अलावा 224 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइनों का विस्तार किया गया है।
कृषि क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को गेहूं, मक्का, हल्दी और अदरक जैसी फसलों पर समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। पांगी घाटी को प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल घोषित किया गया है, जहां जौ का समर्थन मूल्य 80 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर जोर देते हुए मंत्री ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के विस्तार के लिए 194 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं, सरकारी स्कूलों को सशक्त बनाने के लिए कई विद्यालयों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से जोड़ा गया है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। मंत्री ने अंत में ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के निर्माण का आह्वान करते हुए सभी को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देवभूमि में हिंदू कॉर्ड : अयोध्या, उज्जैन और काशी विश्वनाथ धाम के नाम पर वोट मांग रही भाजपा

शिमला। हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‌देवभूमि के हिंदू वोटरों को रिझाने के लिए अयोध्या, उज्जैन और काशी विश्वनाथ धाम के नाम पर वोट की अपील की जा रही है। जबकि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घरों में बर्तन धोने का करती है काम : अब BJP ने MLA बनने के लिए बंगाल की आउसग्राम से दिया टिकट : कौन है कलिता माझी कौन?

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया। चुनाव आयोग के तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने लगी है। बीजेपी ने बंगाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एस्पायरिंग लीडर पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग को मिला

शिमला :हिमाचल प्रदेश को राज्य में मजबूत स्टार्टअप ईको सिस्टम डेवलप करने के लिए एस्पायरिंग लीडर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सोमवार को दिल्ली में केंद्र सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुल्हन की तरह सजा तपोवन ….पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटका, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश के स्पीकर धर्मशाला पहुंचे

एएम नाथ। धर्मशाला : तपोवन धर्मशाला में 30 जून व 1 जुलाई को आयोजित हो रहे राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र – ॥ के लिए तपोवन भवन धर्मशाला को दुल्हन की तरह...
Translate »
error: Content is protected !!