8वीं की बोर्ड परीक्षा में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले की बेटी ने किया टॉप, केजरीवाल ने जमकर की तारीफ : सफल विद्यार्थियों, खास तौर पर बेटियों को सीएम ने दी बधाई

by

चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड  ने हाल ही में आठवीं कक्षा के नतीजे जारी किए, जिनमें लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी सफल विद्यार्थियों, खास तौर पर बेटियों को, हार्दिक बधाई दी। इसके बाद रविवार को आम आदमी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट के जरिए बच्‍चों की इस उपलब्धि पर छात्र-छात्राओं के साथ आप सरकार के प्रयासों की जमकर तारीफ की है।

अरविंद केजरीवाल ने लिखा, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 8वीं कक्षा के नतीजों में ईंट के भट्ठे पर काम करने वाले मुनीम की होनहार बेटी ने टॉप किया है। यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि अब पंजाब के गरीब परिवारों के, आम घरों के बच्चे सपने भी देख रहे हैं और उन्हें पूरा भी कर रहे हैं। यह इन बच्चों का अधिकार है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बच्चों को बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था देने की लगातार कोशिश कर रही है,अब उस कोशिश के परिणाम दिखने लगे हैं।

सीएम भगवंत मान बोले-हमारे पंजाब की बेटियों ने मारी बाजी : वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 अप्रैल, 2026 को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा, “बीते दिनों पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए। इस बार भी हमारी बेटियों ने बाजी मारी है। अव्वल आने वाली लड़कियों में पहले स्थान पर फरीदकोट जिले की तमन्ना, दूसरे स्थान पर संगरूर जिले की जपनीत कौर और तीसरे स्थान पर फरीदकोट जिले की जश्नदीप कौर रही।”

टॉपर्स को दी बधाई :  मुख्यमंत्री ने आगे जोर दिया कि बेटियों की यह सफलता शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते सशक्तिकरण और राज्य की स्कूली शिक्षा प्रणाली द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पंजाब सरकार का शिक्षा में सुधार पर है फोकस : पंजाब सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार, शिक्षकों के प्रशिक्षण और छात्र-केंद्रित पहलों के माध्यम से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि बोर्ड परिणामों में इस तरह का बेहतर प्रदर्शन राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है।

शैक्षणिक परिणामों में लड़कियों का लगातार वर्चस्व राज्य में बालिका शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और प्रोत्साहन का मजबूत संकेत है। सरकार समान अवसर और बेहतर संसाधन प्रदान करने को प्रतिबद्ध है, ताकि अधिक लड़कियां अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। आठवीं कक्षा के नतीजे छात्रों के आत्मविश्वास और उच्च कक्षाओं की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पड़ाव माने जाते हैं, जिससे आगामी परीक्षाओं में भी बेहतर परिणामों की आशा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष सिसोदिया देखेंगे पंजाब, संदीप पाठक को भेजा छत्तीसगढ़ : गोपाल राय की जगह सौरभ भारद्वाज को दिल्ली की कमान : आम आदमी पार्टी की PAC बैठक में बड़े फैसले

आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेतृत्व बड़ा परिवर्तन हुआ है. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सत्येंद्र...
पंजाब

जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को: अपराजिता जोशी

होशियारपुर 11 मार्च: चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी-कम-जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती अमरजोत भट्टी के नेतृत्व 12 मार्च को जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

दिल्ली में उनके दफ्तर को सील कर दिया : पार्टी सेंट्रल एजेंसियों के व्यवहार से परेशान है और ऐसी परिस्थियों में चुनाव कैसे लड़ा जा सकता है : सौरभ भारद्वाज और अतिशी

नई दिल्ली : दिल्ली में राजनीतिक उथल पुथल का दौर जारी है । 21 मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र पर दादागिरी के आरोप लगा...
article-image
पंजाब

चार टुकड़ों में व्यक्ति की लाश सूटकेस में बरामद

लुधियाना  : लुधियाना में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति की लाश सूटकेस में बरामद हुई। रेलवे कर्मचारी से सूचना पाकर मौके पर पहुंची RPF और GRP दोनों एजेंसियों की पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!