8 किलो हेरोइन और पिस्टल के साथ दबोचा गया तस्कर : पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाता था ड्रग्स

by

अमृतसर : अमृतसर में पुलिस ने 8 किलो हेरोइन और एक पिस्टल के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 5 ज़िंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं. गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
ये पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स की खेप मंगवाया करता था. आरोपी से पूछताछ में और भी जानकारियां मिलने की संभावना है।पूछताछ में पता चला है कि तस्कर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स की खेप मंगवाकर उसे पंजाब के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाता था. पकड़े गए युवक की पहचान धरमिंदर सिंह के रूप में हुई है।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि आरोपी हर्षा छीना गांव का रहने वाला है. तस्करी के लिए ये अजनाला सेक्टर का इस्तेमाल कर रहा था. इसके साथी प्रदीप ने ही इसका लिंक पाकिस्तानी तस्करों से करवाया था. प्रदीप को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि आरोपी धरमिंदर एक बड़ा तस्कर है और इसके पकड़े जाने से बड़ा नेटवर्क टूटेगा. आरोपी पर पहले से कोई मुकदमा नहीं है. लेकिन अब इस बात की जांच की जा रही है कि इससे पहले वो कितनी बार हेरोइन मंगवा चुका है. अब तक इसके खिलाफ कोई केस नहीं होने की वजह से ये पुलिस की नजर से बचने में कामयाब रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेट्रोल बम से बीएसएफ के रिटायर सब-इंस्पेक्टर के घर पर हमला : सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गुरदासपुर  : गांव घुम्मनकलां में तीन नकाबपोश आरोपितों ने बीएसएफ के रिटायर सब-इंस्पेक्टर के घर पर मंगलवार रात पेट्रोल बम से हमला कर दिया। बम घर के आंगन में गिरा, जिसके चलते कोई नुकसान...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब कांग्रेस को एक और झटका : कांग्रेसी विधायक राजकुमार चब्बेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल, कांग्रेस से दिया इस्तीफा,

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और चब्बेवाल विधायक डॉ. राजकुमार मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पहुंचे और आम आदमी पार्टी में...
article-image
पंजाब

श्री अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे सुखबीर सिंह बादल : पंज सिंह साहिबानों की बैठक बुलाने और सिख धार्मिक मानदंडों के अनुसार आगे की कार्रवाई करने का किया आग्रह

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे। अकाल तख्त द्वारा तनखैया घोषित किए गए सुखबीर बादल से धार्मिक मानदंडों के अनुसार उनके खिलाफ आगे की...
Translate »
error: Content is protected !!