8 घंटे चिता पर मां का शव : 2 बेटियां लड़ती रही डेड बीघा जमीन के टुकड़े के लिए

by

मथुरा : बेटियों ने मां के अंतिम संस्कार से पहले बेहद ही शर्मशार करने वाली हरकत कर डाली है। बेटियों ने संपत्ति बंटवारे को लेकर मां का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। तीनों बेटियां इसके लिए श्मशान घाट पर ही झगड़ने लगीं। जिस वक्त तीनों बहनों में झगड़ा हो रहा था उस वक्त मां का शव चिता पर रखा हुआ था

     8 घंटे तक विवाद चलता रहा। इस दौरान पुलिस भी श्मशान घाट पहुंच गई। उन्होंने भी तीनों को समझाने की कोशिश की थी। पुलिस और रिश्तेदारों के काफी समझाने पर तीनों के बीच सहमती बनी और मां की चिता को मुखाग्नि दी गई। इस बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराने आए पंडित जी को 8 बार आना-जाना पड़ा।

डेढ़ बीघा जमीन के टुकड़े को लेकर झगड़ने लगीं बहनें :  यह शर्मनाक घटना मथुरा के छीटा गांव की है, जहां 92 साल की बुजुर्ग महिला पुष्पा की 3 बेटियां हैं. इनके कोई बेटा न था। पुष्पा के पास करीब 3 बीघा जमीन थी।  इसमें से डेढ़ बीघा जमीन को बेच दिया गया था। वहीं, बाकी डेढ़ बीघा जमीन को लेकर तीनों बहनों में विवाद चल रहा था । रविवार को पुष्पा की बीमारी के चलते मौत हो गई।  अंतिम संस्कार के लिए पुष्पा के शव को बिरला मंदिर के समीप श्मशान घाट ले जाया गया।

जमीनी बंटवारे को लेकर श्मशान घाट पहुंच गई बेटियां : अंतिम संस्कार में मृतक की 3 बेटियों में से 2 बेटियां सुनीता और शशि शमशान घाट पहुंच गई।  1 बेटी पहले से ही वहां मौजूद थी। श्मशान पहुंचकर उन्होंने पहले तो हंगामा किया फिर अंतिम संस्कार को भी रुकवा दिया। वह जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ने लगीं। लोगों ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी. बाद में पुलिस को बुलाना पड़ा।  पुलिस की मौजूदगी में रिश्तेदारों ने तीनों बेटियों के बीच सुलह समझौता कराया तब जाकर करीब 8 घंटे बाद बुजुर्ग महिला की चिता को मुखाग्नि दी गई। बेटियों ने जब चिता पर रखे मां के शव का अंतिम संस्कार रुकवाया तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। विवाद इतना बड़ गया कि करीब 8 से 9 घंटे तक शव चिता पर रखा रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेतों में काम कर रहे किसान की अज्ञात चोरो ने की एक्टिवा चोरी 

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव बहाबाल निवासी पुलिस विभाग से सेवा मुक्त सुप्रिटेंडेंट प्रेम लाल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है के बह आज बाद दुपहर अपने खेतों में...
article-image
पंजाब

असुरक्षित समाज, असुरक्षित पंजाब : खन्ना कहा, प्रदेश में आप नेता ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल

होशियारपुर, 7 फरवरी  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बीते दिनों जालंधर में आपराधिक तत्वों द्वारा आप नेता की गोली मारकर हत्या करना अफसोसजनक और पंजाब के भविष्य के लिए बेहद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर बेटी के जन्मदिन पर एक बूटा बेटी के नाम लगाया जाए : DC मुकेश रेपसवाल 

उपायुक्त ने की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा कि जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक बुधवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाईपास के लिए बजट जारी करने पर सतपाल सत्ती ने कहा नितिन गडकरी को थैंक्स

ऊना  : दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से ऊना के विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश में सड़क विस्तार...
Translate »
error: Content is protected !!