8 करोड़ की धोखाधड़ी : सोलन में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी के साथ

by
एएम नाथ। सोलन  : सदर थाना सोलन में पुलिस ने धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला दर्ज किया है। 88 वर्षीय रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी प्रेम प्रकाश मल्होत्रा ने कुलदीप कुमार और उसके परिजनों पर वित्तीय शोषण, मानसिक उत्पीड़न और संपत्ति पर अवैध कब्जे के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मल्होत्रा का कहना है कि उनकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत भी एक गहरी साजिश का हिस्सा हो सकती है।
8 करोड़ से अधिक की आर्थिक ठगी
मल्होत्रा के अनुसार, उनके बैंक खातों से 8 करोड़ से अधिक की राशि धोखाधड़ी से निकाली गई। उनके कुछ बैंक खाते किसी और के नियंत्रण में थे, जिनका उपयोग उनकी जानकारी के बिना किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें और उनकी पत्नी को गुमराह कर विभिन्न संपत्तियों की खरीद-फरोख्त करवाई गई, जिससे उन्हें भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा।
पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु
सबसे गंभीर आरोप मल्होत्रा की पत्नी की मौत से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया था, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार, उनकी मौत अस्पताल पहुंचने से 4-5 घंटे पहले हो चुकी थी। मल्होत्रा को संदेह है कि यह एक गहरी साजिश का हिस्सा हो सकता है और इस पर विस्तृत जांच की जरूरत है।
विश्वासघात का आरोप
मल्होत्रा ने बताया कि यह सब 2022 में उनके छोटे बेटे की आकस्मिक मृत्यु के बाद शुरू हुआ, जब कुलदीप कुमार से उनका संपर्क हुआ। कुलदीप, उनके बेटे की कंपनी में कार्यरत था और उसने दावा किया कि उनके बेटे ने उसकी जिम्मेदारी सौंपी थी कि वह मल्होत्रा दंपति की देखभाल करेगा। मानसिक
रूप से टूट चुके मल्होत्रा और उनकी पत्नी ने उस पर भरोसा कर लिया, लेकिन कुलदीप और उसके परिवार ने इस भरोसे का गलत फायदा उठाया।
संपत्तियों और गहनों पर कब्जा
मल्होत्रा ने बताया कि कुलदीप कुमार और उसके परिवार ने उनकी संपत्तियों पर अवैध कब्जा कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुलदीप ने उनके पैसे से जीरकपुर में एक फ्लैट खरीदा और धोखे से अपने नाम करवा लिया। इसके अलावा, 35 लाख की सोने और डायमंड की ज्वेलरी भी कथित रूप से हड़प ली गई। उनके पास मौजूद आई-20 कार भी जबरदस्ती कब्जा ली गई।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार
मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मानवाधिकार आयोग, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और राज्यों के मुख्यमंत्रियों से न्याय की अपील की है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसएसपी सोलन राजकुमार :  “मामला बेहद गंभीर और जटिल है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहल झंडुता के अमन शर्मा का सुख आश्रय योजना से पूरा हुआ मकान का सपना

प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में मकान निर्माण को दी है 3 लाख की आर्थिक मदद एएम नाथ। बिलासपुर, 21 दिसम्बर: जिला बिलासपुर के झंडुता उपमंडल के गांव रोहल निवासी 25 वर्षीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही व्यापक योजना – डीसी

ऊना – जल संरक्षण को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की प्रगति की निगरानी के लिए आज डीआरडीए सभागार मे जिलास्तरीय समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोहरे व शीतलहर को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी : कोहरे में अपने वाहन को कम गति पर चलाएं – DC राघव शर्मा

ऊना, 15 दिसम्बर – जिला में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती ठंड को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाज़री जारी की है। एडवाइज़री जारी करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचपीसी कार्यालय बनीखेत के बैठक कक्ष में जिला चंबा से संबंधित विकास कार्यों बारे समीक्षा बैठक आयोजित

केंद्रीय सूक्ष्म लघु व मध्यम तथा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा  :  एनएचपीसी कार्यालय बनीखेत के बैठक कक्ष में जिला चंबा से संबंधित विकास...
Translate »
error: Content is protected !!