8 नेता कांग्रेस से बाहर : कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले

by

शिमला : कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले 8 नेताओं को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया दिया है ।इन नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।
जिनमें आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के महासचिव लोक राज ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर व विजय कवंर, आनी से पंकज कुमार, शिमला शहरी से अभिषेक भरवालिया, सुलह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील कुमार व जसवां-परागपुर से मुकेश कुमार शामिल हैं। इससे पहले भी पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 6 बागियों को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया था । जिनमें पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, सुलाह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डॉ सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम और जयसिंहपुर से सुशील कौल शामिल हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया है। इन पर पार्टी के आदेशों की अवहेलना का आरोप है। उक्त नेता अपने अपने क्षेत्रों में निर्दलीय इलेक्शन लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता नहीं मानें और पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत कर डाली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विकास खंड ऊना के बटूही में तहसीलदार हुसन चंद ने मेरी पॉलिसी मेरे हाथ का किया शुभारंभ

ऊना, 15 सितम्बर – कृषि विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत बटूही में तहसीलदार हुसन चंद ने मेरी पॉलिसी मेरे हाथ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम निधि पटेल ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

ऊना :27 अगस्त : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 अभियान के तहत आज निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्राथमिक पाठशाला रक्कड़ व...
हिमाचल प्रदेश

महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा आर्य डिग्री कॉलेज में जागरूकता शिविर आयोजित

नूरपुर, 27 दिसंबर: महिला एवम बाल विकास विभाग के सौजन्य से आज बुधवार को स्थानीय राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज में ‘वो दिन’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं व किशोरियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुबंध शिक्षकों को स्थायी अध्यापकों की तरह दें वित्तीय लाभ : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने किया आदेश पारित

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने टीजीटी, पीजीटी और सीएंडवी अध्यापकों की अनुबंध आधार पर की गई भर्तियों को लेकर महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने इन शिक्षकों को उनके प्रथम...
Translate »
error: Content is protected !!