8 बकरियाँ व ट्रेक्टर की बैटरी चोरी :

by

गढ़शंकर – माहिलपुर इलाके में चोरों का गिरोह सक्रिय है कोई सामान उठा रहा है तो कोई घरों से कीमती सामान, वही इलाके में पशुओं को चोरी करने का चोर गिरोह भी सक्रिय है। मंगलवार की रात पशु चोर गिरोह ने सैला चौकी के गांव पोसी से एक मजदूर की झोपड़ी में 8 बकरियां व ट्रेक्टर की बैटरी चोरी कर ली, मजदूर को इस बात की जानकारी सुबह होई जब वह सोकर उठा। चोरी की शिकायत पुलिस को करते हुए मजदूर सगे भाइयों सुंदर राम, गेंदा राम, गब्बर व राजू ने बताया कि वह यूपी के रहने वाले हैं और पिछले 15 वर्षों से पोसी गांव में रहकर मजदूरी का काम करते हैं और उन्होंने अपनी झोपड़ी में 8 बकरियां पाली हुई थी। उन्होंने बताया कि इनमें से दो बकरियां उनके दामाद सतबीर की है जो उनके साथ ही रहता है। उन्होंने कहा कि सुबह बकरियां बाड़े में न देखकर उन्होंने आसपास ढूंढा पर नही मिली। उन्होंने कहा कि चोर बाहर खड़े ट्रेक्टर की बैटरी भी चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। माहिलपुर पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लक्की को जिला कांग्रेस मनीमाजरा ने किया सम्मानित : इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह :सांसद मनीष तिवारी

मनीमाजरा, 18 अप्रैल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन का संयुक्त उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिला कांग्रेस मनीमाजरा की ओर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगदीश भोला समेत 17 लोगों को सजा, पत्नी और ससुर को भी हुई सजा : मामले में कुल 23 आरोपी थे। इसमें से चार की मृत्यु हो चुकी, ड्रग तस्करी से जुड़ा मनी लांडरिंग का था मामला,

चंडीगढ़ : इंटरनेशनल ड्रग तस्करी (6000 करोड़ रुपए की) से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी की विशेष अदालत ने पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी जगदीश भोला समेत 17 लोगों को दोषी ठहराते हुए...
article-image
पंजाब

खालिस्तान ज़िंदाबाद नारे लिखने वाले तीन लोग गिरफ़्तार : अमरीका से जुड़ा साज़िश का धागा खुला

बरनाला : बरनाला पुलिस ने मंहदी क़लां इलाक़े में खालिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लिखने के मामले में तीन मुल्ज़िमों को गिरफ़्तार किया। पुलिस अफ़सरों ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बताया कि यह नारे विधायक कुलवंत...
article-image
पंजाब

होशियारपुर की स्वास्थ्य संस्थाओं को मिले 20 नए हाउस सर्जन – कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने सौंपे नियुक्ति पत्र

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में 20 नए हाउस सर्जनों की नियुक्ति की गई है। इन हाउस सर्जनों को आज सिविल सर्जन कार्यालय, होशियारपुर में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!