शराबी बेटे की हत्या के लिए 8 लाख की सुपारी माता पिता ने दी : आरोपियों ने शराब पिलाई और रस्सी से गला घोंटकर कर दी हत्या

by

हैदराबाद : शराबी बेटे के अत्याचारों से तंग आकर माता-पिता ने ही उसकी हत्या के लिए 8 लाख की सुपारी दे दी। मृतक साईं राम का पिता क्षत्रिय राम सिंह एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मारे गए लड़के के माता-पिता, मामा और सुपारी लेने वाले 4 अन्य लोग शामिल हैं।
मृतक साईं राम की उम्र 26 साल थी और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पढ़ाई छोड़ चुका था और शराब के लिए पैसे न देने पर अपने माता-पिता को पीटता था। तंग आकर माता-पिता ने उसके मर्डर की सुपारी दे दी। आरोपियों ने मृतक को मंदिर ले जाने के बाद शराब पिलाई और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
CCTV में कार दिखने से पकड़े गए आरोपी
साईं राम की लाश 18 अक्टूबर को सूर्यापेट के मूसी से बरामद हुई थी। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले तो पता चला कि साईं राम आखिरी बार परिवार की कार से ही कहीं गया था। लाश मिलने के बाद साईं राम के माता-पिता उसी कार में मॉर्चुरी गए। वहां उन्होंने बेटे के शव की शिनाख्त की थी। पुलिस का शक इसलिए भी गहराया, क्योंकि माता-पिता ने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने पूछताछ की, तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
मर्डर करने से पहले मंदिर लेकर गए
पुलिस ने बताया कि 18 अक्टूबर को आरोपी सत्यनारायण और रवि परिवार की कार में साईं राम को एक मंदिर ले गए थे। वहां बाकी आरोपी उनसे मिले। सभी ने मिलकर शराब पी और साईं राम के नशे में धुत होने के बाद रस्सी से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपियों ने शव को सूर्यापेट की मूसी नदी में फेंक दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा सीट मंडी…1 सीट – 6 जिले, 17 विधानसभा हलके, ऐसा क्षेत्र, आधे प्रदेश को प्रभावित करती है संसदीय सीट मंडी

एएम नाथ। शिमला :   प्रदेश की चार लोकसभा सीटों में से मंडी संसदीय सबसे अहम व अलग स्थान रखता है। मंडी संसदीय क्षेत्र ही प्रदेश का इकलौता ऐसा क्षेत्र है, जिसका प्रभाव आधे हिमाचल...
article-image
पंजाब

कांग्रेस सरकार के समय का मामला की जांच : राजस्थान से 12 लाख रुपये खर्च पर लगवाई गई बसों की लगवाई गई प्रति बॉडी की

पिछली कांग्रेस सरकार में चर्चित रहे पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग के कार्यकाल के दौरान पंजाब के सरकारी अदारे पी.आर.टी.सी. तथा पंजाब रोडवेज की बसों के बेड़े में शामिल की गई बसों के मामले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी सोनम ने हनीमून पर 2186 KM दूर से बुलवाए थे भाड़े के किलर्स : एक फोन कॉल से कैसे खुला राजा रघुवंशी की हत्या का राज

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी ने सोनम से शादी की. दोनों परिवार इस शादी से बेहद खुश थे. शादी के बाद हर कपल की तरह राजा-सोनम ने भी हनीमून पर जाने का प्लान बनाया....
article-image
पंजाब

अज्ञात युवकों ने की फायरिंग : रामगढ़ झुंगियां में पूर्व सैनिक के घर पर चलाई चार राउंड गोलियां

गढ़शंकर, 23 सितंबर :  गढ़शंकर तहसील के गांव रामगढ़ झुगियां में सुबह-सुबह एक घर के गेट पर अज्ञात युवकों द्वारा 4 राउंड फायरिंग की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया।...
Translate »
error: Content is protected !!