8 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला : डॉ. सुखचैन सिंह को IGP इंटेलिजेंस का जिम्मा

by

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए गए हैं।

इस फेरबदल में खास तौर पर पुलिस मुख्यालय और इंटेलिजेंस विंग में अहम बदलाव किए गए हैं, जिससे राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है।

आईपीएस अधिकारी आईजी हेड क्वार्टर, डॉ. सुखचैन सिंह को आईजीपी इंटेलिजेंस मोहाली का चार्ज दिया गया है। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएस श्रीवास्तव को स्पेशल डीजीपी हेड क्वार्टर नियुक्त किया गया है। उधर 2019 बैच के मनिंदर सिंह एआईजी वेलफेयर, पंजाब व अतिरिक्त को एसएसपी रोपड़ का चार्ज दिया गया है।

आईपीएस पीके सिन्हा को विजिलेंस ब्यूरो प्रमुख का चार्ज दिया गया है। आईपीएस नरेश अरोड़ा को स्पेशल डीजीपी मानवाधिकार, के साथ पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। 2001 बैच के आईपीएस डॉ. कौस्तुभ शर्मा को एडीजीपी सुरक्षा का चार्ज दिया गया है।

वहींस 2011 बैच के संदीप गोयल को एजीटीएफ 2 लुधियाना और अतिरिक्त तौर पर डीआईजी बार्डर रेंज अमृतसर का चार्ज दिया गया है। कवलदीप सिंह को एआईजी पर्सनल-1, पंजाब पुलिस मुख्यालय का चार्ज दिया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भवती करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज, दोनों गिरफ्तार

पिता की शिकायत पर माहिलपुर पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल जांच के दौरान सामने आई गर्भावस्था माहिलपुर, 5 सितंबर। माहिलपुर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती...
article-image
पंजाब

पाकिस्तानी ड्रोन से घायल बुजुर्ग ने 52 दिन बाद तोड़ा दम… हमले में पत्नी की भी हुई थी मौत

फिरोजपुर। भारत-पाक बॉर्डर पर बढ़ी तनातनी के दौरान बीती 9 मई को गांव खाई फेमे में एक घर पर पाकिस्तानी ड्रोन हमले में गंभीर घायल हुए लखविंद्र सिंह की करीब 2 माह तक चले...
article-image
पंजाब

बरनाला लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई : डीएसपी सतवीर सिंह सस्पेंड

चंडीगढ़, 24 जुलाई । पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर कथित लाठीचार्ज और मारपीट के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी सतवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!