8 महिलाएं और 6 पुरुष ग्रिफ्तार…. इस हाल में मिले : पुलिस ने दो होटलों में की थी रेड

by

मोगा : पुलिस ने होटलों में छापेमारी कर 6 पुरुषों और 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मोगा के दो होटलों में की है। पकड़े गए आरोपियों में होटल संचालक भी हैं। दरअसल इन होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।

पुलिस ने जब रेड की तो होटलों में दूसरे राज्यों की महिलाएं मिली, जिनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस रेड के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मोगा के गांव घलकलां में मोगा-फिरोजपुर रोड में स्थित होटल बीआर और मेहला राम में रेड कर इन्हें आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है।

डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। होटल बीआर को लवजीत सिंह निवासी मलसिया वाली बस्ती, जिला फिरोजपुर और होटल मेहला राम को अनमोल सिंह निवासी रायकोट बस्तियां, जिला लुधियाना चला रहा था और दोनों मिलकर इस धंधे को चला रहे थे। होटलों में दूसरे राज्य की महिलाओं व युवतियों को बुलाया जाता था। ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी।

एसएचओ थाना सदर गुरसेवक सिंह ने पुलिस टीम के साथ दोनों होटल में रेड करके इनके संचालक लवजीत सिंह और अनमोल सिंह को मौके से गिरफ्तार करके 8 महिलाओं और 4 अन्य पुरुष ग्राहकों को गिरफ्तार किया है।

एक महिला ने बताया कि उसका पति से तलाक हुए 10 साल हो चुके हैं। उसका पति नशे का आदी था। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं, जो प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं और पूरे घर का खर्च उसी पर है। उसने कहा कि जब कोई काम नहीं मिला तो मजबूरी में इस काम (देह व्यापार) में आना पड़ा। होटल मालिक के पास उसका नंबर था, और जब होटल मालिक फोन करता था तो वह वहां पहुंच जाती थी। एक ग्राहक से उसे 1000 रुपये मिलते थे। उसने यह भी कहा कि वह इस काम में लगभग 5 महीने पहले आई है।

वहीं एक अन्य महिला ने बताया कि वह भी लगभग 3 महीने पहले इस धंधे में आई है। उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसकी एक बेटी है, जिसकी वजह से उसने दोबारा शादी नहीं की। घर का खर्च चलाने के लिए उसे इस धंधे में आना पड़ा। उसने कहा कि एक ग्राहक से 1000 रुपये मिलते हैं। साथ ही उसने यह भी बताया कि उसकी पहचान की एक और लड़की ने उसे होटल मालिक का नंबर दिया था। जब होटल मालिक फोन करता था, तो वह भी होटल में पहुंच जाती थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC में भरे जाएंगे 189 पद, एचआरटीसी की बसों में दूध और सब्जियों का किराया माफ – चम्बा और ऊना के पुराने बस अड्डे की जगह कार पार्किंग कम कमर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा : मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने निदेशक मंडल बैठक की अध्यक्षता की,  100 मिनी बसों की खरीद को भी मंजूरी ऊना पुराने बस अड्डे में सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी मोड पर बनेगा कार पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर रोहित...
article-image
पंजाब

मृत लोगों के आधार कार्ड से करोड़ों रुपये की जमीन बेचने का मामला : आरोपियों के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज करने के अदालत ने एसएसपी होशियारपुर को दिए निर्देश

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव पनाम में मृत व्यक्तियों के फर्जी आधार कार्ड  बनाकर पावर आफ अटोर्नी कर करोड़ों रुपये की जमीन बेचने के मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने...
article-image
पंजाब

कांग्रेस प्रभारी यादव के सामने उलझे सोनी और औजला समर्थक

अमृतसर : अमृतसर  लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की राय जानने के लिए पंजाब कांग्रेस की बैठक रखी गई थी। इस दौरान प्रभारी दविंदर यादव की मौजूदगी में सांसद गुरजीत सिंह औजला और पूर्व डिप्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी और पीएम की तो पत्नी ही नहीं.’ महिला आरक्षण पर बोलते-बोलते ये क्या कह गए राहुल गांधी

लोककसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान एक बहुत ही दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल देखने को मिला. विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए तो...
Translate »
error: Content is protected !!