8 महीने पहले हुई चोरी का पर्दाफाश: पंजाब में सियासी पारा हाई, किसान अब आर-पार के मूड में

by

चंडीगढ़ :पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने राज्य के सियासी पारे को फिर से बढ़ा दिया है. किसानों के प्रदर्शन स्थल शंभू बॉर्डर से चोरी हुई ट्रॉलियों के पुर्जे नाभा नगर कौंसिल के एक अधिकारी के सरकारी आवास से बरामद हुए हैं।

इस खुलासे के बाद किसानों में भयंकर गुस्सा है. अब भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद ने पंजाब सरकार को सीधी चेतावनी दे डाली है।

मामला नाभा नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी गुरचरण सिंह के सरकारी निवास का है. बुधवार को यहां खुदाई की गई. और चौंकाने वाली बात सामने आई. खुदाई में ट्रॉलियों के कई हिस्से और पुर्जे मिले. यह वही सामान है जो लगभग आठ महीने पहले किसान आंदोलन के दौरान शंभू बॉर्डर से कथित तौर पर चोरी हो गया था. किसानों के लगातार दबाव के बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से इस जगह की खुदाई की. कंपाउंड में दबे हुए ये पार्ट्स मिलते ही किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

बीकेयू एकता आजाद के नाभा ब्लॉक प्रधान गमदूर सिंह ने दावा किया कि सबूत मिटाने के लिए ही ट्रॉली के इन हिस्सों को ज़मीन में दबाया गया था. उन्होंने बताया कि प्रदर्शन स्थल से ट्रॉलियों के अलावा भी किसानों का बहुत सा सामान गायब हुआ था।

सामान चोरी और फिर सरकारी आवास से पुर्जे बरामद होने की इस घटना से किसान संगठन बेहद आक्रोशित हैं. भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद ने पंजाब सरकार को साफ शब्दों में चेतावनी दी है. संगठन ने कहा है कि अगर शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों के सामान के नुकसान की भरपाई तुरंत नहीं की गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के अंदर सत्ता संघर्ष चल रही सभी खबरों और अटकलों को सीएम भगवंत मान ने किया खारिज

जालंधर  :  मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों प्रदेश के विकास के साथ-साथ उपचुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। इसी बीच खबर आई कि प्रदेश की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के अंदर सत्ता संघर्ष चल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब, सेक्स की गोली और गर्लफ्रेंड. रात में कमरे से निकल छटपटाने लगा युवक…..मौत

गवालियर : होटल में महिला मित्र के साथ पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक लखनऊ का रहने वाला था। वह काम के सिलसिले में ग्वालियर आया था। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!