80 हजार लेते विजिलैंस ने दबोचा एएसआई व उसका ड्राइवर

by

अंतरराज्यीय चैक पोस्ट शंभू जिला पटियाला में कुछ वाहनों की बिना टैक्स एंट्री करवाने के लिए मांगते थे पैसे
लुधियाना। पंजाब में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए विजिलेंस लगातार कार्य कर रही है। लुधियाना विजिलेंस द्वारा इंडियन रिजर्व बटालियन के एएसआई व एक ड्राइवर को 80 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए काबू किया है। आरोपी अंतरराज्यीय चैक पोस्ट शंभू जिला पटियाला में कुछ वाहनों की एंट्री बिना टैक्स लिए करवाता था। वाहन चालकों से आरोपी ड्राइवर के जरिए सेटिंग कर मोटे उगाही कर रहा था। इस मामले में कबाड़ का काम करने वाले जनकपुरी निवासी कैलाश कुमार ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उनके स्क्रैप से लदे ट्रक अंतरराज्यीय चैक पोस्ट शंभू बिना एंट्री टैक्स अदा किए एएसआई पार करवाने के लिए 80 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। कैलाश ने बताया कि ट्रक बिना टैक्स के पार करवाने में आरोपी एएसआई के साथ उसका ड्राइवर व अन्य संबंधित स्टाफ भी रिश्वत लेने में शामिल है। आरोपी एएसआई गुरजिंदर सिंह अपने ड्राइवर पीयूष आनंद से बिचौलगिरी करवा लोगों से पैसे बटोरता था। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी एएसआई गुरजिंदर सिंह व बिचौलगिरी कर रहे ड्राइवर पीयूष आनंद को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 80 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मुलाजिम और ड्राइवर के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना में मामला दर्ज कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 साल पहले गया था विदेश : कनाडा गए 23 वर्षीय पंजाबी युवक की कार दुर्घटना में हुई मौत

मलेरकोटला : कनाडा के ओंटारियो प्रांत के मस्कटा शहर में कार दुर्घटना में मलेरकोटला जिले के एक पंजाबी युवक की दुखद मौत हो गई। युवक की पहचान गुरमहिकप्रीत सिंह (21) पुत्र सुखचैन सिंह कलेर...
article-image
पंजाब

प्रेस, पुलिस और प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध युद्ध विषय पर सेमिनार करवाया – सरकारी स्कूलों में 1 अगस्त से नशा मुक्ति विषय पर पाठ्यक्रम शुरू होगा : हरजोत सिंह बैंस

नशा तस्करों द्वारा काली कमाई से बनाए महिलों को ध्वस्त किया जा रहा : डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी गुलनीत खुराना नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले और समाज का मार्गदर्शन करने वाली...
article-image
पंजाब

कोच कमल किशोर नूरी समिति के प्रभारी के रुप में चयनित

गढ़शंकर: 21 सितम्बर: गढ़शंकर के इंटरनैशनल ताइक्वांडो कोच कमल किशोर नूरी को 16वीं राष्ट्रीय फ्लोर बॉल चैंपियनशिप में अनुशासन समिति के प्रभारी के रुप में शामिल किया गया है। 16वीं नेशनल फ्लोर बॉल चैंपियनशिप...
Translate »
error: Content is protected !!