80 रुपए की जगह 1500 रुपए वसूलने का आरोप : पटवारी हरबंस लाल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार

by

नूरमहल : पटवार हल्का नूरमहल के पटवारी हरबंस लाल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पटवारी हरबंस लाल पर जमीन के नक्शे (अक्स छजरा) की निर्धारित फीस 80 रुपए की जगह 1500 रुपए वसूलने का आरोप हैं ।  विजिलेंस के पास रामेवाल के रहने वाले नरिंदर सिंह ने शिकायत दी थी।  इसके बाद विजिलेंस की टीम ने पटवारी को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि रामेवाल के नरिंदर ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार ने जो वॉट्सऐप नंबर “9501 200 200 जारी कर रखा है उस पर अपनी शिकायत 30 जून को डाली थी। जिसके बाद विजिलेंस हरकत में आ गई और अपनी जांच में जुट गई थी।

26 जून को पटवारी के पास गया तो उसने 1500 रुपए लेकर नक्शा  बना दिया :

                       नरिंदर ने कहा कि वह अपने एक रिश्तेदार के साथ हल्का पटवार सर्कल नूरमहल में अपनी जमीन का नक्शा (अक्स छजरा) लेने के लिए गया था। वह वहां पर पटवारी हरसबंस लाल से मिले। हरवंस लाल ने उन्हें कहा कि नक्शा (अक्स छजरा) लेना है तो इसके 1500 रुपए लगेंगे। नरिंदर ने कहा कि उन्होंने पटवारी को बताया भी कि इसकी सरकारी निर्धारित फीस तो 80 रुपए है। लेकिन पटवारी नहीं माना। पटवारी हरबंस लाल ने कहा कि जब 1500 रुपए दोगे तभी वह  अक्स छजरा बनाकर देगा। नरिंदर ने कहा कि उसे नक्शा (अक्स छजरा) जरूरी चाहिए था तो वह दोबारा पटवारी के पास गया तो उसने कहा कि अब 26 जून को आकर नक्शा (अक्स छजरा) लेने के लिए आना, वह कहीं बाहर जा रहा है। शिकायतकर्ता 26 जून को पटवारी के पास गया तो उसने 1500 रुपए लेकर अक्स छजरा बना कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सतगुरु रविदास महाराज जी की जयंती को समर्पित हरिद्वार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

होशियारपुर/हरिद्वार/दलजीत अजनोहा : स्वर्गीय रतन चंद बाली और स्वर्गीय श्रीमती प्रकाश कौर बाली की स्मृति में, श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648वें प्रकाश पर्व को समर्पित बाली परिवार, दकोहा, जालंधर द्वारा निर्मला छावनी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल सड़क अपना अस्तित्व खो रही : मट्टू

गढ़शंकर : सोमवार को कंडी संघर्ष कमेटी की मीटिंग खानपुर व बीरमपुर में जरनैल सिंह और नंबरदार किशन की अगुवाई में की गई। इस मीटिंग में कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा 29 अप्रैल को ट्रक...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को मिला पहला वाइस चांसलर, प्रो. (डॉ.) चंद्र मोहन ने संभाला पदभार

होशियारपुर ; दलजीत अजनोहा। रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटीको अपना पहला वाइस चांसलर मिल गया है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले प्रो. (डॉ.) चंद्र मोहन को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त...
पंजाब

संस्कार में उपयोग की जाने वाली लकड़ी की कीमत 750रूपए से बढ़ाकर 1050 रूपए करना पंजाब सरकार का लोग विरोधी फैसला : बाली

होशियारपुर : जालन्धर रोड पर पंजाब सरकार के विरूद्ध  रोष मुजाहरा संघर्ष कमेटी व लोकल बाडी सैल बी.जे.पी के जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर कर्मवीर बाली ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!