8,100 किलो लाहन और 300 लीटर कच्ची शराब बरामद

by

होशियारपुर :  सहायक कमिश्नर (आबकारी) हनुवंत सिंह और आबकारी अधिकारी, होशियारपुर-2 प्रीत भुपिंदर सिंह की देखरेख में एक संयुक्त कार्रवाई अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई आबकारी टीम होशियारपुर-2 (पंजाब) और हिमाचल प्रदेश आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से हाजीपुर और तलवाड़ा सर्कल से सटी हिमाचल प्रदेश की सीमावर्ती पट्टी में की गई। ज़मीनी स्तर पर इस अभियान का नेतृत्व आबकारी इंस्पेक्टर परविंदर कुमार, आबकारी इंस्पेक्टर अजय कुमार तथा एसटीईओ, डमटाल (हि.प्र.) अरुण कपूर द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब निर्माण से संबंधित सामग्री बरामद की गई, जिसमें 8 प्लास्टिक ड्रम (प्रत्येक 200 कि.ग्रा.), 13 तिरपालें (प्रत्येक लगभग 500 कि.ग्रा.) शामिल हैं। इस तरह कुल लगभग 8,100 कि.ग्रा. लाहन (अवैध रूप से खमीर किया हुआ शराबीय पदार्थ) बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त 300 लीटर कच्ची शराब प्लास्टिक डिब्बों में और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण तथा बर्तन भी कब्जे में लिए गए। सहायक आयुक्त (आबकारी) हनुवंत सिंह ने बताया कि यह अभियान अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ विभाग की सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। बरामदगी से संबंधित आगे की कानूनी कार्रवाई हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए ऐसी संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

350 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएंगी कंप्यूटर लैब

चंडीगढ़ :  राज्य सरकार की ओर से करीब 10 वर्ष के बाद स्कूलों के लिए नए कंप्यूटर खरीदे जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से 350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जानकारी के...
article-image
पंजाब

शहर में तिरंगा मार्च निकाल कर निमिशा मेहता एवं वर्करों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

गढ़शंकर। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की नेत्री निमिशा मेहता एवं वर्करों द्वारा गढ़शंकर में तिरंगा मार्च निकाला गया। हाथों में तिरंगे झंडे लेकर युवाओं एवं इलाके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 साल कारावास, 20 हजार का जुर्माना लगाया : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को – जुर्माना न देने पर दोषी को छह महीने अतिरिक्त कारावास की सजा

शाहजहांपुर :  नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को विशेष न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायालय भुवनेश अवस्थी ने दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही...
article-image
पंजाब

पंजाब में विस्फोट से रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

 फतेहगढ़ साहिब :   गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार देर रात फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए एक अचानक...
Translate »
error: Content is protected !!