83 से 110 वर्षीय बुजुर्गों ने बूथों पर पहुंच अपने हक का वोट डाल की मिसाल पेश

by

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 83 से 110 वर्ष तक के बुजूर्गों ने मतदान केंद्र तक पहुंच कर अपने अधिकार का वोट देकर मिसाल पेश की है। बता दें कि विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के जमानाबाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 110 वर्षीय छोटो देवी ने मतदान कर मिसाल पेश की। चंबा जिले के चुराह में 105 वर्षीय महिला ने मतदान कर मिसाल पेश की। हमीरपुर में 103 वर्षीय महिला पीएस सरकार ने परिवार के साथ वोट डाला। चंबा में 103 वर्षीय मतदाता व जिला वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह ने भी वोटा डाला। डडोली पंचायत के हार संध बूथ पर 102 साल के सोलन सिंह अपनी 90 वर्षीय पत्नी कर्म देवी के साथ वोट डालने पहुंचे। ऊना जिले में 96 साल के प्रेम चंद ने गुरपलाह बाथू पर मतदान किया। परिजनों ने उन्हें उठाकर पोलिंग बूथ तक पहुंचाया। 95 वर्षीय बुजुर्ग ने रोहलवीं बूथ पर मतदान किया। वह क्षेत्र के सबसे पुराने मतदाता हैं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, वाईएस परमार की सरकारों के समय भी मतदान किया है। लाहौल-स्पीति में कोलोंग गांव की 95 वर्षीय नोरजिंन डोलमा ने मतदान किया। मतदान केंद्र जनसाली-1 में 95 वर्ष की आयु की बुजुर्ग महिला शांति भंडारी ने मतदान किया। नाहन के डाइट में बने पोलिंग बूथ पर 94 वर्षीय मनोहर सिंह ने परिवार सहित मतदान किया। कांगड़ा जिले के जलाडी गांव की 94 वर्षीय फूलां देवी ने भी मतदान किया। 90 वर्षीय राय सिंह ने आदर्श मतदान केंद्र कोटला में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसी तरह चंबा जिले के मतदान केंद्र चस्क भटोरी में 83 वर्षीय महिला बुजुर्ग ने मतदान किया। विधानसभा देहरा में लाहलपुर गांव के 83 साल के रत्न चंद को को बेटे ने अपनी गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुल्तान पहलवान ने आर्यन पहलवान को शिकस्त देकर जीता बरागु का दंगल

पट्टा मेहलोग, 8 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत बाड़ियाँ के गाँव बरागु में लखदाता कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया गया। इसमें दून के समाजसेवी हंसराज चंदेल मुख्य अतिथि रहे।इस दंगल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छेरिंग सेमफल के ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल काठा में सहायक निदेशक का कार्यभार संभाला

बीबीएन के उद्यमियों ने छेरिंग सेमफल का किया स्वागत बीबीएन, 4 अप्रैल (तारा) : ईएसआई के मॉडल हॉस्पिटल काठा में छेरिंग सेमफल ने बतौर सहायक निदेशक पदभार संभाला। छेरिंग सेमफल ने इससे पहले सामाजिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किशोरी का खुलासा – मुझे बस नशे के लिए 6 कैप्सूल चाहिए …उसके बाद कोई मेरे साथ कुछ भी करे, मुझे फर्क नहीं पड़ता

मोगा :  जिले के कोट ईसे खां कस्बे में नशे और जिस्मफरोशी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाकर समाज के नशे के प्रति बढ़ते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत बणी में मनाया गया जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

प्रागपुर / तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) ;बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रागपुर के सौजन्य से परियोजना के अंतर्गत आज बुधवार को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ग्राम पंचायत बणी में आयोजित किया गया । इस...
Translate »
error: Content is protected !!