84 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंडी जिला में किए

by
अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। मंडी :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के शुभारंभ के मौके पर मंडी जिला को करीब 84 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने इस अवसर पर पड्डल से 12 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने 5.20 करोड़ से निर्मित नागरिक चिकित्सालय रिवालसर के भवन और 1.72 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कटोला के भवन का लोकार्पण किया।
उन्होंने धर्मपुर क्षेत्र के लिए जलशक्ति विभाग की 27 करोड़ रुपये की 8 बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं के तहत बाल्हड़ा नाला, नाल्ड़ खड्ड, कुहटनाला, हरयाण नाला, श्रीलंका नाला, घारड़ा नाला, लोअर तनेहड़ नाला और बरच्छवाड़ पपलोग के आसपास खड्ड व नालों के तटीयकरण कार्य का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने 11-11 करोड़ रुपये से होने वाले मढ़ी-संधोल सड़क और धर्मपुर-संधोल सड़क के स्तरोन्नत कार्यों का शिलान्यास किया। 28 करोड़ की लागत से बनने वाले 230 मीटर लंबे डबल स्पैन बैहरी पत्तन पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने 5.47 करोड़ से होने वाले गागल से सिमस सड़क के प्रधानमंत्री ग्राम संड़क योजना के तीसरे चरण में स्त्तरोन्नयन कार्य का शिलान्यास किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय टीम ने ज़िला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का लिया जायज़ा : पौंग बांध से एकाएक अत्यधिक पानी छोड़ने की वजह से इन क्षेत्रों में आई बाढ़ से प्रभावित जगहों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया

धर्मशाला/ज्वाली 28 सितंबर : मानसून सीजन के दौरान कांगड़ा ज़िला में बादल फटने,अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान का मौके पर जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर मंत्रालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 जनवरी को होगा तुझार में लाला वाले पीर का मेला : मेले में कुश्ती दंगल में नामी पहलवान लेंगे भाग

पट्टा मेहलोग, 24 जनवरी (तारा) :मेहलोग क्षेत्र में वैसे तो वर्ष भर बहुत से मेले आयोजित होते है परंतु ग्राम पंचायत कैंडोल के गांव तुझार में लखदाता पीर के मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को मुफत एलपीजी किट एवं राशन प्रदान करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

31 मार्च, 2024 तक प्रदान की जाएगी निःशुल्क राशन की सुविधा शिमला : प्रदेश में हाल ही की बरसात में प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं सहायता के दृष्टिगत मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, विद्युत की मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: नेगी

जनजातीय भवनों के बेहतर रखरखाव पर भी की चर्चा,   बड़ा भंगाल को सड़क सुविधा के साथ जोड़ने के लिए तीव्र गति से करें काम एएम नाथ। धर्मशाला, 27 नवंबर। राजस्व एवं जनजातीय मंत्री जगत...
Translate »
error: Content is protected !!