85 लाख रुपये की राहत राशि आपदा प्रभावित परिवारों को दी जा चुकी : तेजी से करवाए जा रहे हैं मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य: हेमराज बैरवा

by

हमीरपुर 12 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि पिछले महीने जिले भर में अत्यधिक बारिश, भूस्खलन, जमीन धंसने और बाढ़ से हुए भारी नुक्सान के बाद पुनर्वास, पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस माॅनसून सीजन में जिले भर में कुल 486 करोड़ रुपये से अधिक के नुक्सान का आकलन किया गया है। इस दौरान सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं, ग्रामीण संपर्क मार्गों और सरकारी भवनों के अलावा लोगों की निजी संपत्ति की भी भारी क्षति हुई है। हेमराज बैरवा ने बताया कि जिले भर में कुल 416 कच्चे-पक्के मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 425 गौशालाएं और विभिन्न बस्तियों के आस-पास 266 डंगे भी धराशायी हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्ग एवं पक्के रास्तों और कृषि भूमि को भी भारी नुक्सान पहुंचा है।
उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को मनरेगा के माध्यम से करवाने के लिए लगभग 5500 अतिरिक्त शैल्फ पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 500 कार्य आरंभ भी कर दिए गए हैं। जमीन धंसने से खतरे की जद में आए मकानों तथा बेघर हुए लोगों के पुनर्वास के लिए भी प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त ने बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों को अभी तक लगभग 85 लाख रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। इसके अलावा इन परिवारों को आवश्यक सामग्री भी मुहैया करवाई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दलेंई में इशांत भारद्वाज के भजनों में जमकर झूमे लोग, भावना जरयाल ने भी खूब नचाये लोग : काकु राम ठाकुर ने स्थापित की मां भद्रकाली की मूर्ती

चम्बा/साहो, 28 नवंबर : साहो क्षेत्र की ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव दलेंई में स्थित मां भद्रकाली के मंदिर में अष्टधातु से बनी भव्य मूर्ती की स्थापना की गई । इस मूर्ति की स्थापना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्थडे पर बुलाकर लूटी युवती की इज्जत : सॉरी बोलकर फिर बनाया कई बार हवस का शिकार ..दोनों की साइट पर हुई थी दोस्ती

फरीदाबाद ।  फरीदाबाद क्षेत्र में रहने वाले कपड़ा कारोबारी के बेटे पर दिल्ली की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। युवती ने शादी के...
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में पौंग डैम के आसपास प्रस्तावित इको सेंसटिव जोन पर फिलहाल रोक लगाने के लिए नरदेव कंवर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया

राकेश शर्मा I तलवाड़ा/पौंग डैम :   मत्स्य पालन विभाग हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कांगड़ा में पौंग डैम के आसपास प्रस्तावित इको सेंसटिव जोन पर फिलहाल रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री  सुखविंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंकों में मंगलवार को हड़ताल क्‍यों है? 2 दिन की छुट्टी के बाद इस स्‍ट्राइक ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्‍ली : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह यानी 5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल से सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!