867 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का ‘विकास क्रांति की ओर बढ़ते कदम’ प्रोजैक्ट के अंतर्गतहोगा आगाज: ब्रम शंकर जिंपा

by

मुख्य मंत्री पंजाब व मुख्य मंत्री दिल्ली 18 नवंबर को होशियारपुर में होने वाले विशाल समागम के दौरान करेंगे परियोजनाओं की शुरुआत
– कैबिनेट मंत्री जिंपा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बुद्ध राम व विधायक जसवीर सिंह गिल ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
– जिला प्रशासन को सुचारु तरीके से सभी तैयारियां मुकम्मल करने के दिए निर्देश
होशियारपुर, 16 नवंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बुद्ध राम व विधायक टांडा उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल की मौजूदगी में 18 नवंबर को मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान व मुख्य मंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल की होशियारपुर में आमद को लेकर की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 18 नवंबर को होशियारपुर-फगवाड़ा बाईपास पर स्थित जैम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के नजदीक एक विशाल समागम करवाया जा रहा है, जहां 867 करोड़ रुपए की लागत के साथ ‘विकास क्रांति की ओर बढ़ते कदम’ प्रोजैक्ट के अंतर्गत होशियारपुर लोकसभा में अलग-अलग परियोजनाओं का आगाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने चहेते नेताओं का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कोई कमी न छोड़ी जाए।
ब्रम शंकर जिंपा ने इस दौरान पंडाल, अलग-अलग ब्लाकों, सुरक्षा, स्टेज, मैडिकल सुविधा, पार्किंग, ट्रैफिक व अन्य जरुरी प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की ओर से होशियारपुर के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी गई है, जिसके लिए होशियारपुर वासी हमेशा मुख्य मंत्री के आभारी रहेंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह, जगरुप सिंह सेखवां, मेयर सुरिंदर कुमार, चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी करमजीत कौर, दोआबा इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा, लोकसभा इंचार्ज होशियारपुर हरविंदर सिंह बख्शी, श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा इंचार्ज मालविंदर सिंह कंग, जिला अध्यक्ष होशियारपुर गुरविंदर सिंह पाबला, जिलाध्यक्ष नवांशहर सतनाम सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सराज में सड़क व बिजली सहित आवश्यक सेवाओं की बहाली का कार्य युद्ध स्तर जारी- DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 30 जुलाई।   उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि आपदा से प्रभावित मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश सरकार के निर्देशों पर...
article-image
पंजाब

हथियारों का जखीरा खेत से बरामद : साढ़े सात किलो हेराइन भी जब्त

अमृतसर। बीएसएफ ने मंगलवार को अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। यह बरामदगी अमृतसर के गांव बल्डवाल में एक खेत से हुई। खेत से बरामद दो बड़े...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा फ्री समर कैंप शुरू

गढ़शंकर : शहीद-ए-आजम स भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर ने बच्चों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़शंकर में 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए फ्री...
article-image
पंजाब

62वां आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट : कॉलेज श्रेणी में खालसा कॉलेज माहिलपुर और जेसीटी फगवाड़ा अकादमी श्रेणी (अंडर-18) में फाइनल में पहुंचें

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के खेल मैदान में करवाए जा रहे 62वें ऑल इंडिया...
Translate »
error: Content is protected !!