88 वर्षीय माता संतोष बसंद का मरणोपरांत शरीर दान

by
गढ़शंकर, 17 फरवरी : रोटरी आई बैंक तथा कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी के सहयोग से 88 वर्षीय
 माता संतोष बसंद राय पत्नी राम सरूप बसंद राय निवासी गढ़शंकर  का पार्थव शरीर उनकी इच्छा अनुसार उनकी बेटी अंजू वाला पत्नी हरिचंद तथा समूह पारिवारिक सदस्यों द्वारा सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला को डॉक्टरी खोज के लिए दान किया गया। इस मौके पर डॉक्टर तरसेम सिंह अध्यक्ष बॉडी डोनेशन समिति, डॉ लखविंदर कुमार अध्यक्ष गढ़शंकर यूनिट, ओंकार सिंह चाहलपुरी सचिव, राजन मल्लन कोषाध्यक्ष, प्रिंसिपल जगदीश राय मोटीवेटर, परिवार की ओर से एडवोकेट अरुण जी, राम सरूप, स्वीटी, शिवानी, अरुण, राहुल, हरिचंद, अनु बाला कनाडा, विपन कनाडा, सुभाष पुरी, मिसेज आशापुरी तथा अन्य रिश्तेदार मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि माताजी ने मरने से पहले इच्छा प्रकट की थी कि मेरा शरीर मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया जाए। परिवार ने उनकी इच्छा पूरी की। रोटरी आई बैंक द्वारा यह 30वां शरीर है जो मेडिकल खोज कार्यों के लिए भेजा गया है। संस्था द्वारा अब तक 4153 लोगों को आंखों की पुतली लगाई जा चुकी है। डॉक्टर तरसेम ने बताया कि श्री जेबी बहल की योग अगुवाई में यह संस्था सभी सेवाएं निशुल्क प्रदान कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

छिंझ छराहां मेले के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में टेका माथा

बीत भलाई कमेटी दुारा करवाया जा रहा तीन दिवसीय खेल व सभ्याचारक मेला श्ुारूए ब्लड कैंप में सौ से ज्यादा युवाओं ने किया रक्तदान गढ़शंकर। सदियों से चल ऐतिहासिक छिंझ छराहां का मेला गांव...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के हजारों कर्मचारी 21 अप्रैल के बाद भी मार्च की सैलरी का इंतजार

अमृतसर। पंजाब पुलिस के कर्मचारियों पर सरकार की तरफ से आर्थिक मंदी की कार्रवाई की गई है। इलेक्शन के माहौल में पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। पंजाब पुलिस के...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की कार, 6 गाड़ियां और बैंक अकाउंट जब्त, जानें पूरा मामला

चंडीगढ़ : पेंशन न मिलने के एक मामले में कोर्ट ने पंजाबी यूनिवर्सिटी (पीयू) के वाइस चांसलर की कार और यूनिवर्सिटी के बैंक अकाउंट समेत यूनिवर्सिटी के छह वाहनों को जब्त करने के निर्देश...
article-image
पंजाब

आईलेट्स कोचिंग सेंटर संचालकों द्वारा घरों में चल रहे गैर कानूनी आईलेट्स सेंटर बंद करने की मांग

गढ़शंकर – शहर के आईलेट्स कोचिंग सेंटर के संचालकों द्वारा गैरकानूनी तरीके से घरों में आईलेट्स की कोचिंग देने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!