884 आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा : 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान

by

चंडीगढ़ : पंजाब में 884 आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी न होने के विरोध में सोमवार 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इस दौरान आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों को इलाज, मुफ्त दवाइयां और लैब टेस्ट की सुविधा प्रभावित हो सकती है। जिसमें मेडिकल ऑफिसर, फार्मेसी ऑफिसर और क्लीनिकल असिस्टेंट व अन्य कर्मचारी भी शामिल होंगे।
आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों का कहना है कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। पंजाब में इस समय 884 आम आदमी क्लीनिक चले रहे और सरकार ने हाल ही में 100 नए क्लीनिक खोलने की मंजूरी भी दी है। इन क्लीनिकों में रोजाना औसतन 70 हजार से अधिक मरीज इलाज, मुफ्त दवाइयां और लैब टेस्ट की सुविधा लेने पहुंचते हैं। कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर मरीजों पर पड़ेगा।

आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियोंकी की मांगें :
पंजाब आम आदमी क्लीनिक फ्रंट को लीड कर रहे ‘आम आदमी क्लीनिक फार्मेसी ऑफिसर्स एसोसिएशन’ के प्रधान परमजीत सिंह ने कहा सरकार ने जो सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को रेगुलर (नियमित) करने का फैसला किया है, उस फैसले के तहत उन्हें भी रेगुलर किया जाना चाहिए।​ आम आदमी क्लीनिक करीब 4 साल पहले खोले गए थे। तब से कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में अब तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन कहना है कि सरकारी मुलाज़िमों को मेडिकल लीव, कैजुअल लीव और सिक लीव जैसी सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन आम आदमी क्लीनिक के मुलाजिमों को ये सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यह सभी सुविधाएं आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों को भी दी जाए।

कर्मचारियों की तरफ से पंजाब के डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज को अपनी मांगों के लिए ज्ञापन दिया गया था, जिसमें उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि 6 जुलाई तक उनकी मांगें पूरी कर दी जाएंगी। लेकिन बाद में जब कर्मचारियों के संगठन ने 22 जुलाई को विभाग से संपर्क किया, तो विभाग ने उनकी मांगें मानने से मना कर दिया। इसके बाद यह प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारा समझकर घुस गया : दिल्ली विधानसभा में घुसपैठ के आरोपी की अजीब दलील

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा को लेकर सोमवार को हुई घटना ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुसने वाले आरोपी सरबजीत को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार...
article-image
पंजाब

भूपेश बघेल की मौजूदगी में चन्नी समर्थकों ने की नारेबाजी : राजा वड़िंग ने माइक देकर कहा—‘दबाकर नारे लगाओ, कोई कसर न रह जाए’

बठिंडा,  पंजाब कांग्रेस द्वारा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान के तहत गोनियाना के एक रिजॉर्ट में मालवा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने श्री गुरु रविदास नगर दूध उत्पादक सहकारी सभा के 52 सदस्यों को बांटे 7 लाख रुपए के बोनस चैक

होशियारपुर, 27 नवंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने दि श्री गुरु रविदास नगर दूध उत्पादक सहकारी सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के दूध उत्पादक सदस्यों को बोनस के चैक बांट...
Translate »
error: Content is protected !!