889 वोटर्स ने चुना है घर से मतदान का विकल्प : देहरा में हुई होम वोटिंग की शुरुआत, निर्वाचन आयोग की दस टीमों ने दी घरों में दस्तक

by
राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :   रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में आज शनिवार से होम वोटिंग की शुरुआत हो गई है। देहरा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 889 वोटर्स ने फॉर्म 12(डी) के माध्यम से घर से मतदान का विकल्प चुना है। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 742 तथा 147 दिव्यांग मतदाता घर से वोट डालेंगे। घर से मतदान करवाने के लिए निर्वाचन आयोग ने दस टीमें गठित की हैं। देहरा विधानसभा उपचुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
6 जुलाई तक घर-घर जाएंगे 10 दल :  एसडीएम ने बताया कि 10-देहरा निर्वाचन क्षेत्र में होम वोटिंग के लिए चुनाव आयोग द्वारा दस टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि आज 29 जून से 6 जुलाई तक यह टीमें होम वोटिंग का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घरों में जाकर वोट डलवाएगी। उन्होंने बताया कि इन टीमों के पास डाक मतपत्र, सभी आवश्यक फार्म, वोटिंग कंपार्टमेंट और मतपेटियां रहेंगी।
दो बार घर में नहीं मिले तो नहीं डाल पाएंगे वोट :   शिल्पी ने बताया कि डाक मतपत्र के माध्यम से वोट देने वालों के घरों में जाने से पूर्व मोबाइल मतदान टीम मतदाताओं को सूचित कर रही है। यदि कोई मतदाता पहली बार में घर पर नहीं होते हैं तो उनके घर दोबारा जाया जाएगा। दो बार घर पर ना मिलने पर फिर वह मतदाता वोट नहीं डाल पाएंगे।
गोपनीयता और पारदर्शिता का रखा जा रहा पूरा ख्याल :  आरओ ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और नियमों के अनुसार यह दस्ते प्रत्येक पात्र मतदाता के घर जाकर पूरी गोपनीयता से उनका वोट डलवा रहे हैं। इस दौरान वोट डलवाने वाली टीम में मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मी, माइक्रो आब्जर्वर तथा सेक्टर अधिकारी के साथ-साथ संबंधित मतदान केंद्र के मतदान पर्यवेक्षक एवं संबंधित बीएलओ भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इन टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वह चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के साथ संबंधित क्षेत्र में घर से मतदान करने वालों की सूचि और शिड्यूल साझा करेंगे। इस दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित बनाने को पोस्टल बैलेट मतदान की तमाम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) सस्पेंड : कुश्ती संघ चलाने के लिए पैनल बनाने का दिया निर्देश

नई दिल्ली : इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) में बीते दिनों हुए चुनाव और यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे । बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद विवाद...
हिमाचल प्रदेश

आचार संहिता की अनुपालना हेतु उड़न दस्ते गठित

ऊना :  आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल ने दो उड़न दस्तों का गठन किया है, जो चुनावों के दौरान आचार संहित उलंघन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम ,प्रायोजित ऋण प्रस्तावों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें बैंक- DC अपूर्व देवगन

चंबा, 29 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन हाल में ज़िला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त अपूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर बल – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर बल दे रही है। संजय अवस्थी आज...
Translate »
error: Content is protected !!