89 लाख से बनेगा सेराथाना से छनबाड़ पुल, आर.एस बाली ने किया शिलान्यास : बाली ने जरूरतमंदों को बांटे 3 लाख 55 हजार रूपये के चेक

by

धर्मशाला, 27 मई। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आज सेराथाना में 89 लाख की लागत से बनने वाले सेराथाना से छनबाड़ पुल का शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ करवाया। शिलान्यास उपरान्त जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां विधान सभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वे नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर क्षेत्र का योजनात्मक ढंग से विकास को गति दी जाएगी।
जरूरतमंदों को वितरित किये चेक
इसके बाद आर.एस बाली ने ओबीसी भवन नगरोटा बगवां में मुख्यमंत्री राहत कोष से लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किये। उन्होंने नौ पात्र लाभार्थियों को लगभग 3 लाख 55 हजार रूपये के चेक भेंट किए। इसमें ज्यादातर राशि गंभीर रूप से बीमार चल रहे रोगियों के उपचार हेतु आवंटित की गई। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों की पढ़ाई, कन्याओं के विवाह, घरों के सुधार एवं निर्माण हेतु तथा गरीबों को आर्थिक सहायता हेतु यह राशि वितरित की गई।
आई कैंप का किया शुभारंभ
इससे पहले आर.एस. बाली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा बगवां में स्वर्गीय न्यायाधीश मेहर चन्द महाजन ट्रस्ट द्वारा आयोजित आंखों के चेकअप के निःशुल्क कैम्प का शुभारंभ किया। उन्होंने आंखों को ईश्वर का अनमोल उपहार बताते हुए उनकी उचित देखभाल करने तथा समय समय पर चेकअप कराते रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
हटवास में बनेगा स्पोर्टस् कॉम्पलेक्स
आर.एस.बाली ने कहा 4 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से हटवास में स्पोर्ट कंपलेक्स का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा बलधर में मॉडर्न आईटीआई का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा बगवां स्कूल के शौचालय के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की भी घोषणा की है।
रनूह में जल्द शुरू होगा डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के रनूह में डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए भूमि देखी गई है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नईं अवधारणा के साथ स्थापित होने वाले इन स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवायी जायेंगी।
साहसिक पर्यटन हब बनेगा जिला कांगड़ा
आर.एस. बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विजन है कि कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप विकसित किया जाए। उनके इस विजन को साकार करने में यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, विशेषकर जिले को साहसिक पर्यटन का हब बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए संकलिप्त सरकार
उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के विश्वास और भावनाओं को ध्यान में रखकर ही योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है, ताकि लोगों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही हिमाचल प्रदेश सरकार गरीबों एवं असहायों की सरकार है और जनसेवा का धयेय लेकर यह सरकार आगे बढ़ रही है।
आर.एस. बाली ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली के रूप में अभूतपूर्व तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ऐसे चन्द राज्यों में एक है जहाँ ओपीएस लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ओपीएस लागू कर सीधा लाभ प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और उनके परिजनों को देकर सम्मान दिया है।
आर.एस. बाली ने इस दौरान अपनी धर्मपत्नी भूमिका बाली के साथ माता नारदा शारदा मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने जन समस्याओं को सुना। उन्होने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह चौधरी, कांग्रेस कमेटी के सदस्य, एसडीएम मनीष शर्मा, बीएमओ नगरोटा बगवां, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति, स्कूल के अध्यापक, छात्र-छात्राएं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति की सुरक्षा बॉडीगार्ड में केवल जाट, जाट सिख और राजपूत जाति के आवेदकों को ही नियुक्ति क्यों : हाईकोर्ट ने याचिका को वापस लेने की छूट देते हुए की खारिज

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए गठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड में केवल कुछ जातियों के उम्मीदवारों के चयन के नियम को चुनौती देने वाली याचिका को वापस लेने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसाल पुली से मनोहर मार्किट रोड़ भारी वाहनों के लिए बंद, यातायात वैकल्पिक सड़क मार्ग पर डायवर्ट

रोहित जसवाल : ऊना, 23 अक्तूबर। बसाल पुली से मनोहर मार्किट सड़क (0/000 से 3/750 किलोमीटर) 24 अक्तूबर से 7 नवम्बर तक भारी वाहनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला 25 जुलाई से 3 अगस्त तक : एसडीएम अंब सचिन शर्मा

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 जुलाई। : उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपमुख्य सचेतक ने गाहलियाँ में किया हिमाचल प्रदेश के पहले स्वचलित परीक्षण स्टेशन का निरीक्षण*

9 करोड़ की लागत से बन रहा अत्याधुनिक एटीएस, वाहन फिटनेस जांच होगी तेज और पारदर्शी, स्वचलित परीक्षण स्टेशन बनेगा रोजगार का नया केंद्र, युवाओं को मिलेगा घरद्वार रोजगार: केवल सिंह पठानियां* *उपमुख्य सचेतक...
Translate »
error: Content is protected !!