9 दिसम्बर को जिला ऊना में आयोजित होंगी लोक अदालतें : अनिता शर्मा

by

ऊना, 3 नवम्बर – जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना और उपमण्डल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आगामी 9 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। लोक अदालत में अपराधिक कंपाउंडेबल व दीवानी विवाद, चेक बांउस धारा 138 के तहत एनआई अधिनियम से संबंधित मामले, उपभोक्ता शिकायत के मामले, मोटर व्हीकल चालान के मामलों में धन वसूली इत्यादि की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, बिजली और पानी से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामलों का भी सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। अनिता शर्मा ने कहा कि जो मामले अब तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं उनका भी पूर्व मुकदमेबाजी के तहत लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जन जागरूकता हेतू एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें स्थानीय निकायों, पुलिस, परिवहन विभाग, वित्तिय संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, पैरा लीगल वॉलंटियर, आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के बहुत सारे लाभ हैं और इससे समय एवं धन की बचत होती है। लोक अदालत में मामले के निपटारे हेतू कोई शुल्क नहीं लगता है, और पुराने मामलों का न्यायालय शुल्क भी वापिस हो जाता है। लोक अदालत के माध्यम से किसी पक्ष की हानि/हार नहीं होती है और मामले को आपसी बातचीत से सुलझाया जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे के लिए शीघ्र अति शीघ्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय ऊना व जिला के सभी न्यायालयों में आवेदन कर सकता है। उन्होने कहा अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-225071 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहलवानों के धरने प्रदर्शन की ओलंपिक पदक विजेता पहलवान कर रहे : पहलवानों ने साफ किया है कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा

दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर में देश के शीर्ष पहलवानों के धरने को बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केस दर्ज – बुरी आत्मा भगाने के नाम पर तांत्रिक ने ठगे 7 लाख रुपये

रोहित भदसाली। मंडी  :  जिले में आस्था के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. खुद को माता शिकारी देवी का पुजारी बताने वाले एक तांत्रिक ने प्रदेश के विभिन्न जिलों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टीआई में दूसरे चरण के दाखिले जारी : आईटीआई में प्रवेश पाने के लिए मिल रही है छूट

ऊना,16 अगस्त : हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित सन्तोषगढ़ स्थित हिम गौरव आई टी आई में दाखिले हेतू पहले चरण में काफी कम्पीटीशन रहा जिसमें हिमाचल के अलावा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में आज नहीं होगा Blackout : बदला गया Mock drill का समय…..अब 3 जून को होगी Mock drill

पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों में आज मॉक ड्रिल की तैयारी की गई थी, लेकिन पंजाब में निर्धारित मॉक ड्रिल को अब स्थगित कर 3 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस मॉक...
Translate »
error: Content is protected !!