9 सीटों पर बागियों की वजह से हार हुई : चुनाव में भीतरघात किया है ऐसे लोगों को पार्टी में दोबारा से नहीं लिया जाएगा : सुरेश कश्यप

by

ऊना : विधानसभा चुनावों के दौरान जिन्हें भाजपा से बाहर निकाला गया है, जिन्होंने चुनाव में भीतरघात किया है ऐसे लोगों को पार्टी में दोबारा से नहीं लिया जाएगा है। यह शब्द भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सेामवार को ऊना में जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहे । उन्होंने कहा कि चुनावों में हार के कारणों की विधानसभा वाइज समीक्षा होगी। किस वजह से पार्टी को हार मिली, उसका कारण जानेंगे। उस पर हम विस्तृत चर्चा करके कमियों को चिह्नित करेंगे। फिर जो कमियां रही होगी, उनमें सुधार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कोई बड़ी जीत नहीं मिली है। हम बहुत कम मार्जिन से हारे हैं। 9 सीटों पर बागियों की वजह से हार हुई है। विधानसभा चुनाव में भाजपा 0.9 प्रतिशत से पीछे रही है। उन्होंने कहा कि हम 1 दर्जन सीटें 1 हजार से कम मार्जिन से हारे हैं। हमारा मत प्रतिशत लगभग कांग्रेस के बराबर है। सुरेश कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव का लक्ष्य हमारे सामने है। हर विधानसभा क्षेत्र में हम मजबूती से आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस सरकार ने अभी कैबिनेट तक नहीं बनी है, उसने 20 दिनों के भीतर 619 संस्थानों को डीनोटिफाई किया है। ऐसा हिमाचल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। जबकि पूर्व भाजपा सरकार की कैबिनेट ने उक्त संस्थानों को अप्रूव किया था। इन संस्थानों को 9 महीने पहले खोला गया था। जिसके लिए बजट का प्रावधान किया था। साथ ही विभिन्न संस्थानों के लिए पद सृजित किए गए थे। लेकिन कांग्रेस सरकार ने जन विरोधी निर्णय लेने का काम किया है। सुरेश कश्यप ने कहा कि पहले संस्थानों को रिव्यू करते। अगर फिजिकल नहीं होते, तो उसके अनुरूप निर्णय करते। लेकिन कांग्रेस सरकार ने सीधे उक्त संस्थानों को डीनोटिफाई कर दिया। जिनका रिव्यू करने का कोई औचित्य नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि 291 स्वास्थ्य संस्थान बंद कर दिए। जबकि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। 32 बिजली बोर्ड के कार्यालय बंद कर दिए। IPH के सर्कल और डिविजनों को बंद कर दिया गया।
उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस सरकार पहले अपनी कैबिनेट गठित करती। जो 10 गारंटियां दी थी। उनमें OPS को पहली कैबिनेट में लागू करने की बात कह रहे थे। उसे लागू करना चाहिए था। कहा कि 1500 रुपए महिलाओं को देने का वादा किया था। अब महिलाएं बैंक खातों में पैसे आने का इंतजार कर रही है। 300 युनिट बिजली मुफ्त देने के वादे को पूरा करना चाहिए। यही नहीं पहली कैबिनेट में ही 1 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन हिमाचल की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के 15 दिन के अंदर लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ा। इससे बड़ा प्रदेश का दुर्भाग्य नहीं हाे सकता। सरकार ने जो वादे जनता से किए हैं, उन्हें तुरंत पूरा करना चाहिए।
प्रदेश में लटकी नियुक्तियां :
उन्होंने कहा कि सरकार ने अधीनस्था कर्मचारी चयन आयोग को बंद कर दिया। ढाई हजार प्रतियोगी हैं, जिन्होंने परीक्षाएं दी है। जिनके डॉक्यूमेंट का वैरिफिकेशन होना था। इनमें कई की नियुक्ति होनी थी। लेकिन आयोग को भंग करने से उनकी नियुक्तियां लटक गई हैं। इसके अलावा अन्य भर्तियां भी अटक गई हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में सीमेंट उद्योग बंद पड़े हैं। जिससे लगभग 30 हजार लोग प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं। कहा कि इस बारे सीएम को संज्ञान लेना चाहिए। साथ ही संबंधित लोगों से वार्ता करनी चाहिए। हमीरपुर चयन बोर्ड में घोटालों के सवाल पर सुरेश कश्यप ने कहा कि इस मामले की सरकार को जांच करनी चाहिए। जो दोषी हो, उन्हें कड़ी सजा मिले। कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती का जो पेपर लीक हुआ था। हमने 24 घंटे के भीतर एसआईटी का गठन किया। फिर धरपकड़ शुरू की और दोषियों को सजा मिली। कहा कि वर्तमान सरकार भी दोषियों को पकड़कर कड़ी सजा दे।
सुरेश कश्यप ने कहा कि अभी ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस सरकार की कैबिनेट कब बनेगी। लेकिन जब भी कैबिनेट बनेगी, सीएम और डिप्टी सीएम उन गारंटियों को लागू करें। जिसका इन्होंने जनता से वादा किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

अंब नगर पंचायत में 7 अप्रैल को होंगे चुनाव, आदर्श आचार संहिता लागूः डीसी

ऊना  – उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आज बताया कि नगर पंचायत अंब में चुनाव 7 अप्रैल को होंगे तथा राज्य चुनाव आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने लुहनी-भराणा दा वासा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन : जून 2027 तक भटियात के सभी गांव को मिलेगी सड़क सुविधा : पठानिया

चंबा, 14 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज शहीद सुभाष चंद की स्मृति में लगभग एक करोड़ रूपयों की राशि से निर्मित होने वाले लुहनी-भराणा दा वासा संपर्क मार्ग का विविधत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के बंधन में बंधे मंत्री विक्रमादित्य सिंह : सिख रीति-रिवाजों के अनुसार डॉ. अमरीन कौर के साथ की शादी

एएम नाथ l चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में एक सादे समारोह में सिख रीति-रिवाजों के अनुसार डॉ. अमरीन कौर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैन कार ऐप पर क्लिक करते ही टैक्सी पहुंचेगी आपके घर : कांगड़ा जिला के युवाओं ने तैयार किया ऐप

एएम नाथ। धर्मशाला, 16 अगस्त। कांगड़ा जिला में अब ऐप पर क्लिक करते ही टैक्सी आपके घर पहुुंच जाएगी। शुक्रवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने धर्मशाला के कुनाल...
Translate »
error: Content is protected !!