9 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार : 6 पेटी पंजाब मार्का क्लब विस्की, 1 पेटी ग्रैंड मार्का पंजाब में बिक्री व 2 पेटी संतरा शराब

by
गढ़शंकर, 6 अक्टूबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 9 पेटी शराब बरामद कर मामला दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया है एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल द्वारा शराब के स्मगलरों व तस्करों के विरुद्ध चलाये अभियान को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब एएसआई महिंदर पाल पुलिस पार्टी के साथ चाहलपुर लिंक रोड पर नाकाबंदी कर चैकिंग कर रहे थे तो उन्होंने चाहलपुर की और से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार नंबर पीबी 07 ए वी 0720 को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से 6 पेटी पंजाब मार्का क्लब विस्की, 1 पेटी ग्रैंड मार्का पंजाब में बिक्री व 2 पेटी संतरा शराब सेल इन हिमाचल प्रदेश कुल 9 पेटी शराब बरामद की गई। बताया गया कि आरोपी गुरप्रीत संघा पुत्र चिरंजी लाल निवासी मोहनोवाल थाना गढ़शंकर के विरुद्ध थाना गढ़शंकर में 61-1-14 Ex ACT के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह शराब किस से खरीद करता था और आगे किसे बिक्री करता था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तेज बरसाती पानी में बह गई जीप : 2 युवकों की जान बाल बाल बची

मोहाली। रविवार को हुई तेज बरसात के दौरान जयंती की राव नदी के तेज बहाव में एक आफ-रोडिंग के लिए माडिफाइड जीप बह गई और तीन पलटियां खाकर आगे जाकर फंस गई। जीप को...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर अर्श डल्ला के 4 गुर्गे सहित एक विदेशी हैंडलर गिरफ्तार- तीन .32 कैलिबर पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़। पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोमवार को मोहाली में कनाडा स्थित अर्श डल्ला के 4 गुर्गों और...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने की ‘मिशन लाइफ’ अभियान की शुरुआत

डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल की ओर से ‘मिशन लाइफ’ अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें उन्होंने भारतीय वातावरण परंपराओं व बातचीत के अभ्यास पर आधारित रहने के तरीकों के बारे में परिचित...
Translate »
error: Content is protected !!