9 पूर्व विधायक सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरे में करेंगे चुनाव प्रचार और रैलियां : घर पर भीसीआरपीएफ के ही सुरक्षा बल रहेंगे तैनात

by

शिमला | भाजपा में शामिल हुए 9 पूर्व विधायक सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरे में चुनाव प्रचार और रैलियां करेंगे। उनके घर पर भी सुरक्षा बल हर दम तैनात रहेंगे। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय को सूचित किया है। इसके बाद सभी जिला पुलिस अधीक्षक को इस बारे आदेश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा की सदस्यता गंवाने वाले कांग्रेस के 6 नेताओं राजेंद्र राणा,सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा और निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, होशयार सिंह और के.एल. ठाकुर को यह सुरक्षा मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद भरने के लिए उपरोजगार कार्यालय देहरा में 27 मार्च को साक्षात्कार

देहरा : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, बिलासपुर की ओर से पुरुष उम्मीदवारों के लिए सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री के घर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : प्रोफ़ेसर सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर जताया शोक

एएम नाथ। ऊना :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार शाम को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक निवास स्थान गोंदपुर जयचंदपुर पहुंच कर अग्निहोत्री जी की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गालियां दी, मारने के लिए चप्पल उठाई और…, लालू यादव की बेटी ने किए सनसनीखेज खुलासे

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करारी हार के बाद पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने छात्राओं से किया संवाद…..रंगरिक में नए बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देगी सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

 स्वास्थ्य उपकेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा; मंजुश्री में सुनीं जनसमस्याएं एएम नाथ।  काजा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!