9 बस यात्रियों को अगवा कर गोलियों से भूना : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दिल दहला देने वाली वारदात

by

 बलूचिस्तान : पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. गुरुवार देर शाम हथियारों से लैस कुछ हमलावरों ने कई बसों को रोका और उनमें सवार यात्रियों को जबरन उतारकर अगवा कर लिया।

इन यात्रियों में से 9 लोगों की बाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई. सरकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को इस भयावह घटना की पुष्टि की. उनका कहना है कि यह हमला बलूचिस्तान के पहाड़ी इलाके में हुआ, जहां अपहरण के बाद शव बरामद किए गए. फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं बलूच अलगाववादी गुटों से जुड़ी रही हैं.

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार, हमलावरों ने गुरुवार शाम को कई बसों को रोका और उनमें से यात्रियों को चुनकर अगवा कर लिया. “हमलावरों ने उन्हें पास के पहाड़ी इलाके में ले जाकर गोली मार दी,” रिंद ने जानकारी दी. एक अन्य सरकारी अधिकारी नवीन आलम ने बताया कि “रातभर चले सर्च ऑपरेशन में पहाड़ी इलाके से 9 यात्रियों के शव बरामद हुए. उनके शरीर पर गोलियों के निशान थे.”

अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी संगठन ने नहीं ली है. हालांकि, पिछले वर्षों में ऐसी घटनाओं के पीछे बलूच अलगाववादी गुटों का हाथ रहा है. ये गुट अक्सर उन यात्रियों को निशाना बनाते हैं जो पंजाब प्रांत से आते हैं.

बलूचिस्तान में सक्रिय बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे अलगाववादी संगठन पाकिस्तान पर आरोप लगाते रहे हैं कि वह इस खनिज-संपन्न क्षेत्र की प्राकृतिक संपदाओं का शोषण करता है और उसका लाभ पंजाब प्रांत को पहुंचाता है. इसी असंतोष के चलते यहां वर्षों से हिंसा और विद्रोह की घटनाएं सामने आती रही हैं.

हिंसा और असुरक्षा का गढ़ है बलूचिस्तान :  पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से सटा है और अपने खनिज संसाधनों के लिए जाना जाता है. लेकिन यहां दशकों से जारी अलगाववादी संघर्ष और आतंकवाद के कारण यह क्षेत्र अक्सर हिंसक घटनाओं का केंद्र बना रहता है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने मैडिकल स्टोरों पर लगाए भ्रष्टाचार विरोधी जागरुकता पोस्टर : गांवों के सरपंचों, नबंरदारों व अन्य गणमान्यों को भी किया जागरुक

होशियारपुर, 05 नवंबर: विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध बनो’ थीम के अंतर्गत आज जिले के अलग-अलग स्थानों के मैडिकल स्टोरों...
article-image
पंजाब

नेत्रदान संस्था की साप्ताहिक बैठक , नया सदस्य शामिल : नेत्रदान के फॉर्म भरने वालों का किया सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नेत्रदान संस्था होशियारपुर की साप्ताहिक बैठक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिविल अस्पताल कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संस्था की गतिविधियों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा...
article-image
पंजाब , समाचार

नशे ने एक और माँ बाप का बेटा निगला …गढ़शंकर-नंगल रोड पर मिले मृतक की वाजु में लगी मिली सिरिंज

गढ़शंकर – गढ़शंकर इलाके में नशे का धंधा जोरों पर है जिसके चलते आये दिन नशे के कारण युवाओं के शव बरामद हो रहे हैं जबकि पुलिस मात्र कागजों पर नशे के तस्करों पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अटारी रेलवे स्टेशन पर पासपोर्ट और वीजा होना अनिवार्य

अमृतसर :  रतीय रेलवे को देश की जीवनरेखा माना जाता है, जहां रोजाना करोड़ों यात्री सफर करते हैं। भारत में लगभग 8500 रेलवे स्टेशन हैं, जहां बिना किसी परेशानी के टिकट खरीदे जा सकते...
Translate »
error: Content is protected !!