20 महिला खिलाड़ी ट्रेन में बेसुध : मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 120 महिला खिलाड़ियों के ग्रुप को घूमने के लिए अमृतसर भेजा था

by

लुधियाना : खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 120 महिला खिलाड़ियों के ग्रुप को घूमने के लिए अमृतसर भेजा था। वह घूमने के बाद बुधवार को ट्रेन से वापस लौट रही थीं। इन खिलाड़ियों ने अमृतसर के एक होटल से सुबह खाना पैक करवाया था, जिसे ट्रेन में खाने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई।
पंजाब के अमृतसर से अटारी बार्डर देखने के बाद बुधवार को भोपाल वापस लौट रही मध्य प्रदेश की 20 महिला खिलाड़ी खराब खाना खाने की वजह से ट्रेन में ही बेसुध हो गई। इसका पता चलते ही लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। जिसके बाद इन सभी को तत्काल लुधियाना सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
शुरूआती जानकारी के मुताबिक ये बच्चे राजगढ़, बेतूल, सिंगरौली,धार और भोपाल जिले के रहने वाले हैं। खिलाड़ियों के खाए खाने को लुधियाना के सिविल अस्पताल में जमा कराकर उसकी भी जांच की जा रही है। बेहोश हुए बच्चों में पूजा खरदी, पूजा सोलंकी, प्रियांशी पाटीदार, सोनू डावर, माही चंदेरिया, अंजली दोदियार, रानी राठौड़, सपना बघेल, श्रेया राठौर, मनीष सोनी, नीतू सोनी, सुनीता भाभर, नैंसी सोनी, चेतना मारू, तान्या मालवीय शामिल हैं।
खाना खाते ही हुई बेसुध, लुधियाना स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर भेजी अस्पताल
वहीं रेलवे विभाग के अधिकारी और पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटे हुए थे। ये सभी खिलाड़ी मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर 120 महिला खिलाड़ियों के ग्रुप को घूमने के लिए अमृतसर भेजा था। वह घूमने के बाद बुधवार को ट्रेन से वापस लौट रही थीं। इन खिलाड़ियों ने अमृतसर के एक होटल से सुबह खाना पैक करवाया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह की पुण्यतिथि पर डोगरपुर में पहला निःशुल्क चिकित्सा शिविर 10 को

गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: अमृतपाल सिंह मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी डोगरपुर द्वारा अमृतपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 10 अक्टूबर, 2025 को गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी, डोगरपुर में प्रातः 10 बजे निःशुल्क...
article-image
पंजाब

आयुष्मान भारत योजना को पंजाब में रोका : जेपी नड्डा ने कहा सीएम मान से अनुरोध हैं कि वह जल्द अस्पतालों का बकाया भुगतान करें

चंडीगढ़।  पंजाब में प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएश की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को बंद करने की आलोचना की है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य...
article-image
पंजाब

सीएम मान का ट्वीट और पत्र न केवल स्पष्ट रूप से असांविधानिक : गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित

चंडीगढ़ : गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि सीएम मान का ट्वीट और पत्र न केवल स्पष्ट रूप से असांविधानिक है, बल्कि बेहद अपमानजनक भी है, इसलिए मैं कानूनी सलाह लेने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!