90 यूनिट रक्तदान : गुरुद्वारा शहीदां डानसीवाल में 14वां वार्षिक यादगारी भाई जसकरन सिंह जस्सी रक्तदान कैंप लगा

by

गढ़शंकर : गुरुद्वारा शहीदां गांव डानसीवाल में स्वर्गीय भाई जसकरन सिंह जस्सी की याद में 14वां वार्षिक रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। रक्तदान कैंप में 90 यूनिट रक्तदान हुआ। इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री सहज पाठ जी के भोग डाले गए। समूह वक्ताओं ने युवाओं को अधिक से अधिक रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया।
इस मौके पर अमरजीत सिंह कलेरां चेयरमैन फाइनैंस, गुरु नानक मिशन मैडिकल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट ढाहां कलेरां, जगजीत सिंह सोढी, जत्थेदारर इकबाल सिंह खेड़ा, भाई चरणजीत सिंह मैंबर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, परमजीत सिंह मेघोवाल, जत्थेदार स्वर्णजीत सिंह तरना दल, भाई जरनैल सिंह आदि रक्तदानियों को सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए। रक्तदान कैंप का आयोजन भाई लखवीर सिंह राणा मुख्य सेवादार गुरुद्वारा शहीदां गांव डानसीवाल द्वारा ब्लड बैंक गुरु नानक मिशन अस्पताल ढाहां कलेरां व क्षेत्रवासियों के सहयोग से लगाया गया। इस मौके पर गुरु का लंगर अतुट वितरित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाषा विभाग की ओर से डा. बी.आर. अम्बेडकर लाइब्रेरी बोदल छावनी को किताबें भेंट की

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार एवं निदेशक भाषा विभाग पंजाब, पटियाला जसवंत सिंह जफर के मार्गदर्शन में जिला भाषा कार्यालय, होशियारपुर द्वारा पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण को प्राथमिकता देते हुए...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं अन्य दिवंगत हस्तियों श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री समेत सभी गणमान्य लोगों का निधन पंजाब विधानसभा के पिछले सत्र के समापन के...
article-image
पंजाब

अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम की बैठक आयोजित

एएम नाथ। शिमला :  अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व के.के. पंत की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं का पता लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय...
article-image
पंजाब

रोटरी क्लब मिड टाउन के “गिफ्ट ऑफ लाइट” प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रोटरी क्लब मिड टाउन के सामाजिक सेवा प्रोजेक्ट “गिफ्ट ऑफ लाइट” के तहत समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए क्लब के चेयरमैन और पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन मनोज ओहरी को राष्ट्रीय मंच...
Translate »
error: Content is protected !!